Wednesday, 5 August 2020

शिष्य के सामने गांव के लोग कर रहे थे उसके गुरु की बुराई, तब शिष्य संत से पूछा कि ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए?



समाज कुछ लोग हमारे पक्ष में होते हैं तो कुछ विपक्ष में भी होते हैं। हमसे मतभेद रखने वाले लोग दूसरों के सामने बुराई करते हैं। हमारे काम में परेशानियां बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है।

प्रचलित लोक कथा के अनुसार पुराने समय में एक संत अपने शिष्य के साथ एक गांव में रुके। गांव के लोग संत के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे। संत बहुत विद्वान थे। वे अपनी बुद्धि से सभी परेशानियों को दूर करने रास्ता बता देते थे। कुछ ही दिनों संत की प्रसिद्धि पूरे क्षेत्र में फैल गई।

संत रोज प्रवचन भी देते थे। उनके उपदेश सुनने के लिए गांव में दूर-दूर से लोग आने लगे। संत की बढ़ती प्रसिद्धि को देखकर गांव के एक पुजारी को जलन होने लगी। वह सोचने लगा कि इस तरह तो उसके भक्त भी संत के पास पहुंचने लगेंगे। पुजारी जलन की वजह से संत को शत्रु मानने लगा था।

पुजारी ने संत की छबि खराब करना शुरू कर दिया। वह गांव के लोगों को कहने लगा कि ये संत पाखंडी है और लोगों मूर्ख बना रहा है। पुजारी के कुछ साथी भी इस काम में उसका साथ दे रहे थे। एक दिन संत के शिष्य ने गांव में अपने गुरु की बुराई सुनी तो वह क्रोधित हो गया।

शिष्य तुरंत ही गुरु के पास पहुंचा और गांव में हो रही बुराई के बार में बताया। संत ने शिष्य की बातें सुनी और कहा कि हमें इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर हम उस पंडित से वाद-विवाद करेंगे तो भी ये बातें चलती रहेंगी। जिस तरह हाथी पर कुत्ते भौंकते हैं, लेकिन हाथी अपनी मस्त चाल में चलते रहता है। ठीक उसी तरह हमें भी ऐसी बुराइयों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अपने काम में मन लगाना चाहिए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


motivational story about bad things, inspirational story about happy life, how to get success in life, prerak prasang

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/33rbDZ4

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...