जगन्नाथ रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उड़ीसा सरकार ने मंदिर समिति और जिला प्रशासन को इसका पालन करने की हिदायत दी है। गुरुवार रात को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केबिनेट की आपात बैठक बुलाई और इसमें फैसला लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया जाएगा।
सरकार ने जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिए हैं कि रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया जाए। सरकार ने सलाह दी है कि रथयात्रा से जुड़ी परंपराओं को मंदिर के अंदर ही पूरा किया जाए।इधर, पुरी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 12 घंटे का बंद रखा गया है।
मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने रविवार को कहा कि बाल शोषण चाहे किसी भी रूप में हो, वह स्वीकार्य नहीं है और बच्चों की मासूमियत बचाने के लिए जो भी कर सकते हैं, वह किया जाना चाहिए।
जौहर ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपलोड की गई एक लघु फिल्म को ट्विटर पर साझा किया।
जौहर ने लिखा,‘‘ अभिभावक होने के नाते हमारे बच्चों की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की चीजों को देखना असहनीय है।
बाल शोषण चाहे किसी भी रूप में हो, वह स्वीकार नहीं है और हम बच्चों की रक्षा करने और उनकी मासूमियत को बचाने के लिए जो भी कर सकते हैं, हमें करना चाहिए।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘अगर आप बाल शोषण होते देखें या आपको संदेह हो तो 1098 डायल करें। यह हमारी जिम्मेदारी है।’’
जिस लघु फिल्म को उन्होंने साझा किया है, उसमें ए आर रहमान नेसंगीत दिया है और इसके निर्माता फिल्मकार शेखर कपूर हैं।
ईरानी ने फिल्म निर्माताओं को टैग करके लिखा कि बाल शोषण के खिलाफ जागरुकता फैलाना जरूरी है।
उन्होंने इस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आप बाल शोषण को रोक सकते हैं, पहुंच कर, बोल कर। चाइल्डलाइन 1098 पर डायल करिए। अपने बच्चों को बताइए कि उनके पास एक प्रणाली हैं जो उनकी रक्षा करने के लिए हैं, उन्हें बचाएं, उनका पुनर्वास करें। जागरुकता फैलाएं।
from Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eWWz81
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाईका अरोड़ा अपनी हॉट फीगर और सेक्सी डांस मूव के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। मलाइका अरोड़ा की उम्र भले ही 46 साल की हो लेकन वह अपने वो अपनी हॉटनेस ने आज भी युवा एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की सैलून जाते हुए कुछ तस्वीरे वायरल हो रही हैं जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।
लंबे समय से लॉकडाउन के कारण देश बंद था। स्पा, जिम, पार्लर आदि सब कुछ बंद था। अब दो महीने बाद लॉकडाउन में छूट दी गयी हैं। लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। लंबे समय से घरों में कैद बॉलीवुड सितारे भी अब अपनी डैली रूटीन में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए मलाइका ने भी पार्लर का रुख किया। पार्लर के लिए वो बांद्रा की रोड़ पर निकली जहां मीडिया के कैमरे में वो कैद हो गयी। मलाइका ने इस दौरान रिबूक की स्पोर्ट ब्रा और टाउजर पहना हुआ था। दोनों ही ब्लैक कलर का थाष ब्लैक लुक में मलाइका काफी हॉट लग रही थी।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी के बंधन में बध सकती हैं। लंबे समय से दोनों रिलेशन में हैं। अर्जुन के साथ रिलेशन के बाद मलाइका ने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था । मलाइका के अरबाज खान ने दो बच्चे हैं। जो फिलहाल पिता के पास है। मलाइका अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं लेकिन कहते हैं जहां प्यार होता हैं वहा कुछ भी मायने नहीं रखता।
from Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2XBAvdu
सिद्धपीठ माँ झंडेवाली, दिल्ली के मध्य में करोल बाग में स्थित है भारत सरकार ने दिल्ली के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थानों में इस मंदिर को भी शामिल किया, क्योंकि इसकी धार्मिक व ऐतिहासिक महत्वता आज पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवी माँ के दर्शन करने दूर-दूर से आते है नवरात्रों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें दिखाई देती है भक्त बस माँ के भजनों में झूमते गाते देवी माँ के दर्शन करते है।
माँ झंडेवाली को देवी वैष्णो का अवतार माना जाता है यहां हर मंगलवार और शनिवार भजनों से मंदिर झूम उठता है तथा पूरे नवरात्रें भिन्न-भिन्न भक्त माँ के भजन-गीत प्रस्तुत करते है।
18वीं सदी में आज जिस जगह मंदिर स्थित है तब वहां पर अरावली श्रृंखला की हरी-भरी पहाड़ियां हुआ करती थी घने वन व कलकल करते चश्मे बहते थे। अनेकों पशु-पक्षियों का बसेरा हुआ करता था इस वन की सुंदरता व शांत वातावरण के कारण लोग यहां सैर करने आते थे। ऐसे ही लोगों मे चांदनी चौक के एक प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी बद्री दास आते थे। वह धार्मिकवृत्ति के व्यक्ति थे तथा माँ वैष्णो के भक्त थे, बद्री दास इस जगह नियमित रूप से सैर करने आते थे तथा यही पर ध्यान में लीन हुआ करते थे इसी पश्चात लीन अवस्था मे उन्हें ऐसी अनुभूति हुई कि निकट में चश्मे के पास एक गुफा में प्राचीन मंदिर दबा हुआ है। कुछ समय बाद उन्हें फिर सपने में वह मंदिर दिखाई दिया। उन्हें यह प्रतीत हो गया कि इस वनों के पास मंदिर दबा हुआ है। बद्री दास जी ने वहां जमीन खरीद कर, खुदाई आरम्भ करवाई। खुदाई करवाते समय उन्हें मंदिर के शिखर पर झंडा दिखा, उसके बाद खुदाई करते समय माँ की मूर्ति प्राप्त हुई, मगर खुदाई में उनके हाथ खंडित हो गए, खुदाई में प्राप्त हुई मूर्ति को उस के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उसी स्थान पर रहने दिया किंतु खंडित हाथो को चांदी के हाथ पिरोह दिए। दूसरी चट्टान की खुदाई में शिवलिंग दिखाई पड़ा, मगर खंडित ना हो इस भय से उसे वही रहने दिया गया, आज भी वह शिवलिंग मंदिर की गुफा में स्थित है।
मंदिर के निर्माण में जिस जगह माता की मूर्ति मिली थी उसी के ठीक ऊपर देवी की नयी मूर्ति स्थापित कर उसकी विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई। इस अवसर पर मंदिर के शिखर पर माता का एक बहुत बड़ा ध्वज लगाया गया, जो पहाड़ी पर स्थित होने के कारण दूर-दूर तक दिखाई देता था इसी कारण से यह मंदिर (झंडेवाला मंदिर) के नाम से विख्यात हो गया।
मंदिर की स्थापना के साथ ही भक्तों का आना-जाना प्रारम्भ हो गया, धीरे-धीरे मंदिर का स्वरूप भी बदलता गया। बद्री दास जी जोकि अब भगत बद्री दास के नाम से विख्यात हो चुके है उन्होंने अपना पूरा जीवन माँ झंडेवाली की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके स्वर्गवास के बाद उनके सुपुत्र रामजी दास और पौत्र श्याम सुंदर जी ने मंदिर के दायित्व को संभाला तथा अनेक विकास कार्य इस स्थान से करवाये।
श्याम सुंदर जी ने वर्ष 1944 में मंदिर को कानूनी स्वरूप प्रदान किया और सोसाइटी का नाम “श्री बद्री भगत टेम्पल सोसाइटी” रखा गया। आज यही सोसाइटी मंदिर के लिए कार्य कर रही है। माँ झंडेवाली मुख्य मंदिर के अलावा मंदिर में एक संतोषी दरबार भी बनाया गया है जिसमे संतोषी माता, काली माता, वैष्णो माता, शीतला माता, लक्ष्मी माता, गणेश जी और हनुमान जी की प्रतिमायें भी स्थापित है गुफा में प्राचीन शिवलिंग और शिव परिवार विराजमान है मुख्य मंदिर के बाहर एक नया शिवालय शिव परिवार तथा एक काली मंदिर भी है। गुफा वाली माता जी के सामने पिछले आठ दशकों से प्रज्जवलित अखण्ड ज्योत जल रही है।
माँ झंडेवाली मंदिर की सुंदरता नवरात्रो में ओर भी ज्यादा मनमोहक बना देती है साज-सजावट माँ के दरबार में सकारात्मक ऊर्जा स्रोत बन जाती है वही पूरे नवरात्रों में माँ के सुंदर-सुंदर गीत, नृत्य भक्तो को लीन करते है। श्री बद्री भगत टेम्पल सोसाइटी प्रतिदिन भक्ति को दोपहर में भंडारा करती है ताकि हर भक्त को माँ का प्रसाद मिले और कोई भूखा ना रहे।
इस सोसाइटी ने जहां मंदिर की पूर्ण रूप से सेवा की, उसी प्रकार देश के किसी भी हिस्से में आई प्राकृतिक आपदा में भी अपना योगदान दिया। यह कमेटी निःशुल्क एलोपेथिक एवं होम्योपैथी औषधालय का भी निर्माण किया गया, गरीब महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र, लड़कियों के लिए मेहंदी केंद्र, सिलाई-कड़ाई, संस्कृत वेद विद्यालय तथा हर वर्ष रक्त दान शिविर का आयोजन करती है। इस समय बद्री भगत जी की पांचवी पीढ़ी कार्य कर रही है नवीन कपूर जी सोसाइटी के अध्यक्ष है।
माँ झंडेवाली के दर्शन करने समस्त संसार के भक्त आते है माँ के दर्शन पाकर भक्तों को शांति मिलती है तथा बार बार माँ के दरबार आने के लिए उत्सुकता बना लेते है। माँ के भक्त कहते है-
जय माँ झंडेवाली
सदा तू ही तू ।।
प्रकृति चौधरी
from Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/378G8mz
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन लोगों के दिलों में वह हमेशा जिंदगा रहेंगे। इरफान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया हैं। सो सालों में इरफान खान जैसा अभिनेता जन्म लेता हैं। 29 अप्रैल 2020 को सुबह 11 बजे इरफान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया उनके निधन को लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका हैं। दुनिया तो लोगों को भूल जाती हैं लेकिन परिवार अपनों को कभी नहीं भूल पाता। मुंबई में बारिश का मौसम हैं ऐसे में इरफान के परिवार को उनकी बहुत याद आ रही हैं। परिवार का कहना है कि इरफान खान और बारिश का एक अलग ही रिश्ता था। इरफान को बारिश बहुत पसंद थी। इरफान जिस तरह अपने बच्चों को बारिश के बारे में बताते थे बच्चोंं का कहना है उसे शब्दों में बता पाना मुश्किल हैं।
पिता इरफान खान को याद करते हुए उनके बेटे बबिल खान ने इरफान खान की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में इरफान अक ऊंट के पास रेगिस्तान में बैठे हुए हैं। बाबिल ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘पापा को बारिश के बारे में अजब ही जानकारी थी। मैं इसे अपने एक्सपीरियंस से नहीं बता सकता। वो मुझे इसके बारे में बस उतना ही बताते थे, जितना उनके शब्द उन्हें इजाजत दें। लेकिन उनके और बारिश के बीच ऐसा कनेक्शन था, जो मैं किसी भी खूबसूरत भाषा में नहीं बता सकता। सिर्फ एक रेगिस्तान ही बता सकता है कि बारिश ने उसके साथ क्या किया है।
बबिल से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने भी इरफान खान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि बारिश आ गयी हैं इरफान, अब हमारे तुम्हारे दरमियां ये बारिश ही है। सुतापा का ये पोस्ट काफी भावुक था। सुतापा ने आगे लिखा, ‘और बारिश आ गई है और मुझे तुम सुनाई दे रहे हो इरफान। क्योंकि हम दोनों की दुनिया को अब बारिश ही तो जोड़ती है।’
आपको बता दे कि 2018 में इरफान खान के कैंसर के बारे में पता चला था जिसका इलाज कराने वह लंदन गये थे। इरफान खान लंदन से कुछ समय पहले ही लौटे थे। भारत आकर उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की। फिल्म 18 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। इरफान देशबंदी के दौरान घर पर ही थे लेकिन 28 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ गयी और 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
कोविड-19 ने लगभग सारे कारोबार को लॉकडॉउन की स्थिति में लाकर खड़ा कर दया है। आज पूरा विश्व मानो थम सा गया है। सारा माहौल अनिश्चत सा लग रहा है। भारत म भी इसका व्यापक भाव दिख रहा है। सारे काम धंधे ठप हैं। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की गतिविधियां भी थम गयीं हैं। फिल्में, टीवी सीरयल की शूटिंग सब बंद है। सार इंडस्ट्री अब नए तरके से आने वाले समय में काम करने के नियम बना रही है। ऐसे समय में जब चारो ओर मायूसी का माहौल है फिल्म ग्रेफिटी और संप्रेषण के द्वारा आयोजित कया जा रहा IsoFest चार तरफ छायी नकारामक सोच को खत्म करने के लए एक ऐसा आयोजन है जो विश्व में रचनात्मक गतिविधियों को दोबारा शुरू किए जाने वाले प्रयास का एक हिस्सा है। आज कोई ये नहीं कह सकता की भविष्य में क्या होगा, लेकन सब ये जानते हैं कि हमेशा ऐसा नहीं रहेगा’।
इस अनिश्चय के माहौल में भी देखने में आ रहा है कि लोग की रतनात्मकता समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने इस लॉकडाउन को भी सकारात्मकता से लियाहै। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लए उन्होंने नए मंच ढूंढ़ लिए हैं। ऐसे ही सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों के लए Film Graffiti ने एक अद्वितीय मंच की स्थापना की है जहां पूरे विश्व के कल्पनाशील फिल्म मेकस, स्टिल फोटोग्राफर्स, म्यूजिक वीडीयो निर्देशक, संगीतकार और गायक एक जगह एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। IsoFest की विशेषता ये है कि इसमें जो भी काम प्रस्तुत किया जायेगा वो सब इसी Isolation काल का होगा।
IsoFest में शॉर्ट फिल्म्स, मौलिक संगीत, गीत वाद्य संगीत, म्यूजिक वीडियो, प्रोमोज टीचर्स स्टील फोटोग्राफी श्रेणी में आप अपनी कृतियां भेज सकते हैं। यह किसी भी भारतीय भाषा, हिंदी, अंग्रेजी अथवा अंतर्राष्ट्रीय भाषा में हो सकती है। इसमें एनिमेशन फिल्म 14 वर्ष तक के बच्चों द्वारा बनाई गई फ़िल्में एवं हास्य फिल्मों के लिए अलग श्रेणियां भी हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ फिल्म ग्रेफिटी भविष्य में कार्य करने के लिए सहयोग भी प्रदान करेगा। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ उनके काम को विभिन्न में प्रसार माध्यमों के से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। समारोह के निदेशक अतुल पांडे के अनुसार यह बिल्कुल ठीक समय है ऐसे प्रतिभाशाली फिल्मकारों का फिल्म समुदाय में स्वागत करने का. इस प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2020 से लेकर 31 जुलाई 2020 तक सृजित कृतियों को शामिल किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सलाहकार एवं विशेषज्ञ इंडस्ट्री के कई जाने-माने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रचनात्मक व्यक्ति जुड़े हुए हैं। फिल्मकार अमित राय, अनिरुद्ध मित्रा, विद्युत कोटोकी, ध्वनि देसाई, गिरीश सहदेव, जसबीर जस्सी, लौरा आरटगे, मिशेला स्कोलरी, निकिता हटंगड़ी, प्रशांत सिसोदिया पराग छापेकर, प्रिया सिंह आदि। प्रतियोगिता में एंट्री सब्मिट करने की शुरुआत हो गई है। लोग 31 जुलाई तक अपनी एंट्री सब्मिट करा सकते हैं। अधिक जानकारी https://ift.tt/2UihWZH वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।
from Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y4dT4g
लॉकडाउन हुए पिछले दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीच चुका हैं। अब सरकार धीरे-धीरे सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार ने काफी कुछ चीजों को खोल दिया हैं। जिंदगी पटरी पर लौट रही हैं। मुंबई में शर्तों के साथ फिल्म और टीवी शो की शूटिंग भी शुरू करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी वापस ट्रेक पर आ गयी हैं। पिछले दो महीने से घर में रह रही करीना कपूर खान से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उन्हें दौड़ते हुए देखा जा सकता हैं।
करीना कपूर खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। लड़कियों में जीरो फीगर का ट्रेंड करीना कपूर खान ने ही शुरू किया था। करीना का जीरो फीगर फिल्म कभी खुशी कभी गम से मशहूर हुआ था। मां बनने के बाद भी करीना ने काफी जल्दी अपने आपको रिकवर किया। करीना ने मॉर्निंग में अपनी सोसाइटी में दौड़ने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ में अपने बढ़े हुए फैट को चैलेंज किया हैं। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा हैं- डियर फैट मरने के लिए तैयार हो जाओ।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना डेली रूटीन में एक्सरसाइज करती हैं ताकि फैट न हो इसके अलावा अपना डाइट चार्ट फॉलो करती हैं। करीना ने यह भी बताया कि उन्हें वॉकिंग करना पसंद है, लेकिन फंक्शनल ट्रेनिंग और योगा भी उनके फिटनेस रुटीन में शामिल हैं। अपने फेवरेट योगा पोश्चर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वह रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करती हैं।