Wednesday, 11 September 2019

यह लेमन टी है जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती हैं।

लेमन टी-Lemon Tea
Lemon Tea

नीबू को आम तौर पर लोग अपने खाने में तरह तरह से प्रयोग करते है जैसे कि कभी सलाद के रूप में तो कभी नींबू पानी के रूप में। नीबू पानी हमारी थकान मिटाने बहुत सहायता करता है। नींबू का प्रयोग चाय के रूप में भी किया जा सकता है यह शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। आइये जानें कैसे बनाते है नींबू की चाय।

नींबू की चाय बनाने की आसान विधि


सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी गरम कर लें फिर इसमें चाय की कूछ पत्ती अपने स्वाद के अनुसार डालें और इसे अच्छे से उबाल लें। कुछ क्षण के बाद इसमें आप थोड़ा नींबू निचोड़े। इसे ओर स्वादिष्ट बनाने के लिए आप चीनी व शहद भी मिला सकते है। लो हो गई मजेदार स्वादिष्ट नींबू की चाय। अब ये नींबू की चाय पीने के फायदे भी देख लेते हैं। जो बहुत ही लाभदायक हैं।

नींबू की चाय के फायदे

1 पाचन व पेट की समस्याएं

आप अपने पेट व पाचन संबंधित बीमारियों से छुटकारा नीबू की चाय के इस्तेमाल से पा सकते है। यह एक दवाई की तरह हमारे लिए काम करती है।

2 चुस्त दुरुस्त बनाती है लेमन टी

अगर आप अपनी सुबह का आरंभ नीबू की चाय से करते हैं तो आप खुद को ऊर्जावन व चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे इसमें कोई असत्य बात नहीं।

3 मानसिक टेंशन मिटाती है लेमन टी

लेमन टी अपने आपमें एक अद्धभुत शक्ति को समाए हुई हैं। वह मानसिक अवसाद को दूर करने में सहायक होती है।

4 दुर्गन्ध मिटाने के लिए

आप अपने हाथों की दुर्गन्ध को मिटाने के लिए नींबू की चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस से हाथ धो कर दुर्गन्ध को मिटा सकते हैं। इसके प्रयोग से हाथों की दुर्गन्ध तुरंत चली जाएगी।

5 दिल की बीमारियों से छुटकारा दिलाती है लेमन टी

लेमन टी में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में आये सूजन, दिल की गंदगी व अन्य रोगों को खत्म करने की शक्ति रखती हैं। दिल के संबंधित रोगो मे यह अत्यंत फायदेमंद साबित हुई हैं।

अगर आप नीबू की चाय का सेवन खाना खाने से एक घंटे पहले करते है तो आपकी भूख जरूर बढ़ेगी। यदि इससे उल्टा इसका सेवन खाने के एक घंटे पश्चात किया जाए तो यह आपकी पाचन क्रिया बढ़ाता है|

आयुर्वेद में बताया गया है कि नीबू की चाय का सेवन अधिक से अधिक किया जाए तो बहुत से रोगों से आराम से छुटकारा पा सकते है। नींबू एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो आपको लम्बी आयु प्रदान करता है। होसके तो आप आपके दिन का आरंभ नींबू की चाय से करें।

No comments:

Post a Comment

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में .....

  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम बहुत कुछ संभालना सीख गए हैं — पैसा, काम, जिम्मेदारियाँ, रिश्ते… लेकिन एक चीज़ है जिसे संभालना सबसे कठिन भी...