सोमवार, 22 जून का मूलांक 4, भाग्यांक 5, दिन अंक 2, 7, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 6 की मित्र युति और अंक 2, 7 की परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 5 की अंक 4 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 22 जून का दिन…
अंक 1- यात्रा में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खेलते या गाड़ी चलाते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी को भी धन उधार देने से बचें।
क्या करें- गणेश भगवान के नामों की माला का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 2- इंजीनियरिंग के विद्यार्थि
यों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। डॉक्टर्स को खास अवसर मिल सकता है। वाहन खरीदना-बेचना चाहते हैं तो दिन अच्छा है।क्या करें- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 3- मानसिक उथल-पुथल परेशान कर सकती है। कार्य-स्थल की कोई बात चिंता खड़ी कर सकती है। वैवाहिक जीवन में झटका लग सकता है, संभलकर रहें।
क्या करें- शनि देव को चंदन का तिलक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- प्रतिष्ठा-वृद्धि वाला कार्य करने का अवसर मिल सकता है। आलस्य के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसका खास ध्यान रखें। निजी जीवन में अधिक अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 5- कोई अधूरी इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो दिन का आरंभ अपने पितरों को नमन कर करें। कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। करियर संबंधी यात्रा हो सकती है। रक्त संबंधी रोग को लेकर सावधानी बरतें।
क्या करें- पिस्ते वाली खीर दान करें और स्वयं भी खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- मुखिया के रूप में किसी खास काम को संपन्न करने में महत्वपूर्ण या निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। किसी निकट मित्र के कारण खास काम बन सकता है। सैर-सपाटा हो सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- इस अंक के लोगों को आज कोई खास शुभ सूचना मिल सकती है। निजी जीवन में सुकून रह सकता है। पारिवारिक या सामाजिक दायरे में खास भूमिका निभानी पड़ सकती है।
क्या करें- सूर्यदेव के सामने घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रसन्नता रह सकती है। पुत्र के करियर संबंधी खास बात संभव है। अपनी दिनभर की गतिविधियों की योजना बनाएं।
क्या करें- हनुमानजी को चोला चढ़वाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 9- अपेक्षाकृत मानसिक शांति रह सकती है। आगे की योजनाओं के लिए तसल्ली से विचार करें। कोई निकट परिचित या इष्ट मित्र का अच्छा साथ मिल सकता है।
क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3141oci
No comments:
Post a Comment