Sunday, 21 June 2020

22 से 28 जून तक आपको धन लाभ मिलेगा या नहीं, कुछ लोगों को करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत, जन्म तारीख के आधार पर कैसा रहेगा ये सप्ताह



जून का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह में कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखनी होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 22 से 28 जून तक का समय कैसा रह सकता है…

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

करीबी रिश्तेदारों से मिलने का

अवसर मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्म विश्वास बना रहेगा। दूसरों के विवादों में न उलझें। समय पक्ष का रहेगा।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

घर-परिवार के किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह काम आ सकती है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

संपत्ति के मामले में सावधान रहना होगा। बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें, कुछ दिन बाद समय पक्ष का हो सकता है।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

मित्रों से मिलने का योग बन सकता है। सुखद समय व्यतीत होगा। छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमानी से हल निकाल पाएंगे।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाएगी। निराशा हो सकती है। अभी सतर्क रहने का समय रहेगा। कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

दूसरों का सहयोग मिलेगा, इस वजह से बड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा, इस वजह से काम पूरे हो सकते हैं।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

कोई बड़ा काम उलझ सकता है। अभी धैर्य बनाए रखने का समय है। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जरूरतमंद लोगों को दान करेंगे तो मन को शांति मिल सकती है।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगी, अन्यथा हानि हो सकती है। बुरे लोगों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए समय चिंताजनक रह सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


22 june to 28 june rashifal, weekly rashifal june 2020, numerology, ank jyotish, weekly horoscope in hindi

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2CssXla

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...