Wednesday, 7 October 2020

नवरात्र में खरीदारी के लिए हैं हर दिन शुभ मुहूर्त, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर सहित बन रहे हैं कई शुभ संयोग



17 अक्टूबर शनिवार से नवरात्र शुरू होंगे। इस दिन घट स्थापना के साथ नौ देवियों की पूजा शुरू हो जाएगी। इस बार नवरात्र में तिथियों की घट-बढ़ नहीं होने से 26 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक इस नवरात्र में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण हर दिन शुभ योग बन रहा है। इस कारण नवरात्र में खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। माना जाता है कि देवी के इन नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। आमतौर पर नवरात्र में प्रॉपर्टी और व्हीकल की खरीदी-बिक्री शुभ मानी जाती है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग
पं. मिश्र का कहना है कि नवरात्र में तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से लगभग हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इन दिनों में 4 सर्वार्थसिद्धि, 1 त्रिपुष्कर और 4 रवियोग बनेंगे। इनके साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 22 अक्टूबर को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, 19, 25 और 26 अक्टूबर को वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त है। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

17 अक्टूबर, शनिवार – सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर, रविवार – त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर, सोमवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग (विशेष मुहूर्त – व्हीकल खरीदी)
20 अक्टूबर, मंगलवार – सौभाग्य और शोभन योग
21 अक्टूबर, बुधवार – रवियोग
22 अक्टूबर, गुरुवार – सुकर्मा और प्रजापति योग (विशेष मुहूर्त – संपत्ति में निवेश और खरीदी-बिक्री)
23 अक्टूबर, शुक्रवार – धृति और आनंद योग
24 अक्टूबर, शनिवार – सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्टूबर, रविवार – रवियोग (विशेष मुहूर्त – व्हीकल खरीदी)
26 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग (विशेष मुहूर्त – व्हीकल खरीदी)

किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैंपं. मिश्रा बताते हैं कि नवरात्र में बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। नवरात्र संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है। इसलिए सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है। शक्ति पर्व होने से इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Shardiya Navratri 2020 Shubh Muhurat Date Time Updated | Auspicious Nine Days For Shopping, Shardiya Navratri Shopping Muhurat

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2GPyBQE

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...