रविवार, 21 को देशभर में सूर्य ग्रहण देखा गया। ग्रहण के बाद उत्तराखंड के चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के साथ ही जोशी मठ का नृसिंह मंदिर, पंचबद्री, पंचकेदार के कपाट खुल गए हैं। इन मंदिरों में साफ-सफाई के बाद अभिषेक किए गए।
बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि ग्रहण खत्म होने के बाद दैनिक अभिषेक किया गया और भगवान को भोग अर्पित किया गया है। केदारनाथ धाम से प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग के मुताबिक केदारनाथ धाम में भी ग्रहण के बाद शुद्धिकरण हवन और रूद्राभिषेक किया गया है। इसी तरह गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी खुल गए हैं।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नारायण रावल सहित मंदिर समिति के लोगों ने योग-ध्यान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2ATGTUI
No comments:
Post a Comment