Wednesday, 15 June 2022

Weight Loss - वजन घटाना है तो इन 4 तरीकों से जल्द दिखने लगेगा असर

Weight Loss: वजन घटाना है तो इन 4 तरीकों से जल्द दिखने लगेगा असर

इस लेख में मेने ऐसे 4 तरीके बताए हे जिसके चलते आप आसनीसे अपना Weight Loss कर सकते हे,

  नमस्कार दोस्तो में उमेश पंचाल आपका स्वागत करता हु यहाँ आपको हर बार कुछ नया जानने को मिलता रहता है।

दोस्तो आपको अगर लेख पसंद आए तो like और शेयर  जरूर से करे अपने दोस्तो के साथ।

आइए तो शुरू करते हे, 

आज हम बात करेंगे कीवी के बारेमे, जानेंगे की किवी के सेवन से हम कैसे अपना वजन कम कर सकते है। 

कीवी एक बेमिसाल फल है, जिसे खाने से आपको अपने अंदर एक अद्भुत शक्ति महसूस होने लगती है। साथ ही कीवी में मौजूद विटामिन और खनिज तत्व भी हमारे स्वास्थ्य को पोषण देते हैं ।

कीवी मूलत: चीन में उगाया जाता है और ये वहां का राष्ट्रीय फल भी माना जाता है। इसकी लोकप्रियता और पोषण मूल्य के चलते अब इन्हें न्यूजीलैंड, ब्राजील सहित कई और देशों में भी उगाया जाने लगा है। पर क्या आप जानते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको दिन भर में कितनी कीवी खानी चाहिए? अगर नही तो Please कॉमेंट में जरूर से बताएगा ।  में एक और लेख इसपे लिख दूंगा। 

चलिए तो सबसे पहले जानते हैं वजन कम करने के लिए कीवी का किस-किस तरीके से सेवन किया जा सकता है!!! 



अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो कीवी को डाइट में शामिल करें. कीवी विटामिन सी से भरपूर आहार है, जिसके सेवन से शरीर के बढ़ते वजन से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि वजन घटाने के लिए सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. इसके लिए हर रोज डोरने के अलावा कीवी का भी सेवन करें।

डाइट एक्सपर्ट बताते हैं कि कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन सी एवम अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा विटामिन ई, पोटेशियम, कॉपर, सोडियम, रोगो से बचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट होते है। कीवी और पालक का मिश्रण शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। साथ ही यह शरीर को कई पोषक तत्व भी प्रदान कर सकता है. वजन घटाने के लिए  बस आपको कीवी के सेवन का सही तरीका मालूम करना होगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

वजन घटाने के लिए कीवी का इन 4 तरीकों से सेवन करें 


पहला तरीका- कीवी स्मूदी 


• वजन को घटाने के लिए कीवी का स्मूदी बनाया जा सकता है.
• इसके लिए 1 से 2 ताजे कीवी को छील लें.
• अब इसमें दही, बादाम और शहद की कुछ बूंदें डाल दे।
• सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंडर में पीसकर स्मूदी तैयार कर लें.
• इस स्मूदी का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा.
• इससे शरीर के बढ़ते वजन से छुटकारा मिल सकता है. 

दूसरा तरीका- सलाद प्लेट 


• सलाद प्लेट के साथ भी कीवी का सेवन कर सकते हैं.
• इसके लिए सलाद के आइटम के साथ कीवी को भी शामिल करें.
• यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के चलते वजन घटाता है. 

तीसरा तरीका- कीवी ड्रिंक 


• सबसे पहले कीवी को छीलकर अच्छे से काट लें.
•  इसके बाद 1 मध्यम आकार का खीरा भी काट लें.
• दोनों सामाग्री को ग्राइंडर में डालें.
• पेस्ट में थोड़ा सा पानी डालकर एक गिलास में रखें.
• फिर ऊपर से इसमें धनियां पाउडर डाल लें.
• इस ड्रिंक को आप सुबह-शाम पिएं.
• इससे शरीर के बढ़ते वजन को छुटकारा मिलेगा. 

चौथा तरीका- कीवी पालक जूस 


• इस जूस को तैयार करने के लिए 2 कीवी लें.
• अब इसे अच्छे से छीलकर काट लें.
• इसमें 100 ग्राम करीब पालक के  पत्ते डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें.
• अब इसमें थोड़ा पानी मिक्स करें.
• इसके बाद एक गिलास में डालें.
• ऊपर से थोड़ा शहद और फ्लैक्स सीड्स एड कर सकते हैं.
• इसके बाद इसे पिएं, इससे शरीर का वजन तेजी से घटेगा.

दोस्तो आज के लिए बस इतनाही कल फिर मिलेंगे एक नई टिप्स के साथ। 

जय हिंद , वन्दे मातरम्।।।

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...