Cow ghee or Buffalo ghee - क्या कहता है आयुर्वेद जानिए किस में है ज्यादा ताकत और स्वाद ???
घी हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। त्वचा, बाल, दिमाग, वजन कम करने, त्वचा को चमकदार बनाने, हड्डियों को मजबूत करने आदि में घी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप सब जानते ही हे की घी भैंस या गाय के दूध से बना होता है। लेकिन हमेशा यह सवाल उठता है कि कौन सा घी सबसे अच्छा होता है गाय का या भैंस का? अगर गाय का तो क्यों और कैसे ?? चलो जानते है आज उसीके बारेम।
घी का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए, तो यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही तो वजह है कि विशेषज्ञ भी घी को डाइट में शामिल करने की हमे सलाह देते हैं। घी सिर्फ स्वाद में ही बढ़िया नहीं होता है बल्कि इससे सेहत को अनगिनत फायदे भी होते हैं।
हमारे आयुर्वेद में घी को एक शक्तिशाली खाद्य पदार्थ माना गया है। वही भारत में तो घी को दाल, खिचड़ी से लेकर हलवे और चपाती तक सभी चीजों में डालकर खाया जाता है।
इतनाहि नही बल्कि एक्सपर्ट्स तो वहा तक कहते हैं कि रिफाइंड तेलों के बजाय घी से खाना बनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। घी में हेल्दी फैट और विटामिन होते हैं, जो वजन घटाने में हमारी सहायता करते हैं। घी हमारे शरीर में हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी सहायक है।
कुल मिलाकर घी हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा, बाल, दिमाग, वजन कम करने, त्वचा को चमकदार बनाने, हड्डियों को मजबूत करने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घी भैंस या गाय के दूध से बना होता है। लेकिन हमेशा यह सवाल उठता है कि कौन सा घी सबसे अच्छा होता है गाय या भैंस का? तो इस सवाल का जवाब देते हुवे फेमस न्यूट्रिशनिस्ट सुमनजी ने कुछ कहा हे।
घी के पोषक तत्व
घी में टेस्ट होने के साथ साथ विभिन्न पोषक तत्वों का भी भंडार होता है। इसमें अगर हम बात करें गाय के घी की तो, यह विटामिन A, D, E और K का एक बेहतर स्रोत है, जो हमारे शरीर के बेहतर कामकाज को बढ़ावा देता है और विकास करता है। इसमें विभिन्न तरह के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रैडिकल डैमेज को रोकते हैं जोकि दिल और अन्य तरह के कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता हैं।
कौन सा घी बेहतर-जानिए एक्सपर्ट की राय
गाय के घी के फायदे को अगर देखे तो
सुमनजी के अनुसार, गाय का घी पीले रंग का होता है और इसके कई अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह विटामिन, मिनरल और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यह बच्चों और वयस्कों में वजन कम करने और मोटापा कम करने में मदद करता है।
भैंस के घी के फायदे बात करे तो
सुमनजी का मानना है कि भैंस का घी सफेद रंग का होता है और इसके इतने सारे स्वास्थ्य लाभ नहीं हैं गाय के घी के मुकाबले। हालांकि इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व भरपुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फैट की मात्रा भी अधिक होती है।
वैसे तो घी खाने के कई तरीके हैं लेकिन हमारे लिए यह जानना भी जरूरी है कि घी का ज्यादा लाभ लेने के लिए इसे हमे कैसे खाना चाहिए। इसका सरल जवाब यह है कि आप इसे अपनी सब्जी, रोटी या दाल में डालकर खाएं। आंच पर ज्यादा गर्म ना करे इस से इसका टेस्ट और पोषण कम हो सकते हैं। इसके अलावा आप घी को अपने दूध के साथ भी ले सकते हैं।
दोस्तो आज के लिए बस इतनाही आसा रखता हु आपको पूरी बात समझ में आई होगी अगर फिर भी आपको कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर से लिखिएगा में उसके ऊपर अलग से एक video बना दूंगा। कल फिर मिलेंगे एक नई टिप्स के साथ नई video मे।
जय हिंद , वन्दे मातरम्।।।
No comments:
Post a Comment