Sunday, 9 August 2020

भगवान शिव और चंद्र देव का दिन है सोमवार, आज खरीदारी और नए काम शुरू करने के शुभ मुहूर्त और राहुकाल



सोमवार भगवान शिव का दिन है। आज के देवता भगवान सोम हैं यानी चंद्रमा इस दिन का स्वामी है। आज भगवान शिव की पूजा करने से बीमारियां और परेशानियां दूर होती है। सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से चंद्रमा से जुड़े दोष भी खत्म होने लगते हैं। भगवान शिव की पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र बोलने का विधान है। इस मंत्र के जाप से मार्कंडेय ऋषि की उम्र बढ़ी थी। शुक्ल यजुर्वेद और ऋग्वेद में बताई गई भगवान शिव की स्तुति में ये मंत्र लिखा हुआ है।

  • महामृत्युंजय मंत्र के प्रभाव से हर तरह का डर और टेंशन खत्म हो जाती है। आज सोम यानी चंद्रमा के मंत्र श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र का जाप करने से कामकाज में मन लगता है। इस मंत्र के प्रभाव से अनचाहा डर भी खत्म हो जाता है।
  • आज का राशिफल

आज 2 अशुभ योग और एक शुभ योग रहेगा। चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा पर बृहस्पति की पांचवी दृष्टि रहेगी। जिससे मेष, वृष, मिथुन, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। विवाद और तनाव वाला दिन रहेगा। इनके साथ ही कर्क, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को भी संभलकर रहना होगा। (पढ़ें, आज का पूरा राशिफल)

टैरो राशिफल के मुताबिक
आज 12 में से 7 राशियों के लिए व्यवसाय में फायदा या नौकरी में तरक्की दिलाने वाला दिन हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन सेहत को लेकर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। कुछ लोगों को चोट भी लग सकती है। मेष राशि वालों के लिए निजी जीवन में तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं, वृष राशि वालों के लिए असंतोष की भावनाओं से भरा दिन हो सकता है, मिथुन राशि वालों के लिए अचानक बदलाव वाला दिन रहेगा। (पढ़ें, आज का पूरा टैरोकार्ड राशिफल)

आज रवियोग बन रहा है। इस शुभ योग में खरीदारी करना शुभ होता है। इसके साथ ही निवेश और लेन-देन में भी फायदा मिलता है। आज चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम के राजयोग का प्रभाव भी रहेगा।

राहुकाल को छोड़कर आज दिनभर में कई तरह के मुहूर्त हैं। आज अभिजित मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल में कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इन शुभ समय में खरीदारी के साथ ही नौकरी और बिजनेस के जरूरी काम किए जा सकते हैं।

आज का विचार

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Todays Shubh Muhurat Tithi Nakshtra And Panchang, Shubh Mantra And Todays Motivational Quotes

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XNHa42

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...