Friday, 14 August 2020

17 अगस्त को सिंह राशि में बुध के आने से 2 सितंबर तक 7 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय



17 अगस्त रविवार को बुध ग्रह कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा इस राशि में ये ग्रह 2 सितंबर तक रहेगा। बुध ग्रह बुद्धि, विद्या, डॉक्टर, अधिकारी वर्ग, गला, त्वचा, छाती और उत्तर दिशा का कारक ग्रह माना जाता है। अब ये ग्रह अपने मित्र ग्रह सूर्य के साथ उसी की राशि में रहेगा। जिससे अब इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा और वर्तमान में चल रही महामारी का प्रभाव भी कम होने की संभावना है। इसके अलावा 12 में से 7 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

12 राशियों पर बुध का असर

मेष – नौकरी और बिजनेस में अच्छा बदलाव हो सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। दोस्तो, भाइयों और साथ काम करने वालों से भी मदद मिलेगी।

वृष – नौकरी और बिजनेस में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। फायदेमंद निवेश और लेन-देन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मिथुन – दोस्तों, भाइयों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन उसका फायदा मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कारोबार बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं।

कर्क – दौड़-भाग बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जॉब और बिजनेस में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। दूर स्थान के लोगों से मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं।

सिंह – बुध के कारण महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश करने में किसी अनुभवी की सलाह लेने से फायदा हो सकता है।

कन्या – बुध के कारण फालतू खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

तुला – बिजनेस मे फायदे वाला समय रहेगा। आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। अधिकारियों या बड़े लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर-मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। कामकाज की तारीफ हो सकती है।

धनु – बुध के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी होगा। नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं के योग भी हैं।

मकर – बुध के राशि बदलने से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और धन हानि होने की भी आशंका है। इन दिनों में कर्जा लेने से बचें।

कुंभ – साझेदारी के काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी।

मीन – बुध का राशि बदलना आापकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कारोबारी लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। लेने-देन या निवेश में नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी खरीदी या बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Rashi Parivartan (Planet Transit) 2020; Mercury In Leo, Budh In Simha Rashifal (Astrological) Predictions For Kanya Libra Capricorn Aquarius

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3h0mo8G

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...