Monday, 13 July 2020

मंगलवार का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 है, मानसिक तनाव की वजह से हानि हो सकती है, सावधान रहने का समय है



मंगलवार, 14 जुलाई का मूलांक 5, भाग्यांक 7, दिन अंक 9, मासांक 7, चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 5 की अंक 2, 7, 9 के विरोधी युति बन रही है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 14 जुलाई का दिन…

अंक 1- मानसिक तनाव के कारण हानि का सामना करना पड़ है। नई जगह जॉब के आवेदन करना चाहते हैं तो आज रुक जाएं। अतिउत्साह से बचें।

क्या करें- किन्नर को श्रृंगार की सामग्री और दक्षिणा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- जूनियर डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। स्टेशनरी विक्रेताओं को लाभ हो सकता है। यात्रा लाभकारी रह सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आशीर्वाद से उन्नति का अवसर मिल सकता है। खानपान की सामग्री के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। शारीरिक थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- अपने पितृ को केसर वाले आटे के हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- कलाकारों को विशेष मंच मिल सकता है। सामाजिक दायित्व निभाने को मिल सकता है। निकट मित्र के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- काम करने के तरीके में नवाचार करेंगे तो लाभ अधिक मिल सकता है। ज्वैलर्स को रुका धन मिल सकता है। कमर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- गुरु मंत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- पिछले निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्थानीय या निकट की यात्रा संभव है। आपसी संबंधों में धीरज से काम लें।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- इंजीनियर्स को जॉब संबंध में लाभ हो सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए समय संवेदनशील है। एलर्जी, खांसी-जुकाम का ध्यान रखें।

क्या करें- गणेश भगवान को भीगे मूंग चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- भवन निर्माण सामग्री के कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। कॉर्पोरेट सेक्टर के अधिकारी स्तर के कार्मिकों को करियर में लाभ संभव है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें।

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- सड़क ठेकेदारों के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। निकट के संबंधों पर विशेष ध्यान दें। मांगलिक कार्य टल सकता है।

क्या करें- गाय को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Tuesday, 14 july ank rashifal, mangalwar ka rashifal, 14 july ka rashifal, Tuesday horoscope in hindi, daily ank rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3gMScxs

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...