Monday, 13 July 2020

भगवान शिव की कहानियां, 19 अवतार लिए हैं भगवान शिव ने, 18 महापुराणों में चौथा माना जाता है शिव महापुराण



सावन मास में भगवान शिव की कथाएं सुनने और पढ़ने का महत्व है। शिव की कहानियों का सबसे प्रमाणिक ग्रंथ है शिव महापुराण। 18 महापुराणों में चौथे क्रम पर आने वाले शिव महापुराण शिव के 19 अवतारों और उनकी महिमा का बखान करता है। सावनमास में शिव महापुराण का पाठ करने का विधान परंपराओं में बताया गया है। 

शिव महापुराण, भगवान शिव की सर्वांग व्याख्या है। कहते हैं ये महापुराण भी एक लाख श्लोकों में लिखा गया था, बाद में महर्षि वेद व्यास ने इसे 24 हजार श्लोकों और 7 संहिताओं में संक्षिप्त कर दिया। कम ही लोग जानते हैं कि विष्णु की तरह भगवान शिव ने भी अलग-अलग युगों में करीब 19 अवतार लिए हैं। भगवान हनुमान से लेकर ऋषि दुर्वासा तक, पिप्लाद से लेकर अश्वत्थामा तक सभी शिव के अंश हैं। श्रावण मास में इस पुराण का पाठ करना या सुनना ग्रंथों में पुण्यदायक माना गया है। 

शिव महापुराण, शिव-सती और शिव-पार्वती की कथा के साथ ही, शिवभक्तों के लिए अनुशासन का एक ग्रंथ है। ये ग्रंथ हमें अनादि शिव की सारी कथा कहता है। सृष्टि के आरंभ के पहले से लेकर कलियुग के अंत के बाद तक. दो युगों के छोर शिव से जुड़ते हैं। शिव महापुराण शिवलिंग के प्राकट्य का वर्णन करता है, ये पुराण कहता है कि महाशिवरात्रि पर शिव पहली बार सृष्टि में ज्योतिर्लिंग रुप में अवतरित हुए थे। 

  • शिवपुराण संक्षिप्त परिचय  

रचयिता – महर्षि वेद व्यास और उनकी शिष्य परंपरा के ऋषि माने गए हैं। 
शिव पुराण – 18 महापुराणों में चौथा।
श्लोक – पहले एक लाख थे, संक्षिप्त ग्रंथ में 24 हजार श्लोक। 
अध्याय – पहले इसमें 12 संहिताएं थीं, संक्षिप्त रुप में 7 संहिताएं हैं। विद्येश्वर संहिता, रुद्र संहिता, शतरुद्र संहिता, कोटिरुद्र संहिता, उमा संहिता, कैलास संहिता और वायवीय संहिता। इसमें रुद्र संहिता के पांच और वायवीय संहिता के दो खंड हैं। 

  • शिव के 19 अवतार

 1. शरभ अवतार, 2. पिप्पलाद अवतार, 3. नंदी अवतार, 4. भैरव अवतार, 5. अश्वत्थामा, 6. वीरभद्र,  अवतार, 7. गृहपति अवतार , 8. ऋषि दुर्वासा, 9. हनुमान. 10. वृषभ अवतार, 11. यतिनाथ अवतार, 12. कृष्णदर्शन अवतार, 13. अवधूत अवतार , 14. भिक्षुवर्य अवतार, 15. किरात अवतार, 16. सुनटनर्तक अवतार, 17. ब्रह्मचारी अवतार, 18. अर्धनारीश्वर अवतार, 19. सुरेश्वर अवतार।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Savan Maas 2020 Stories of Lord Shiva, 19 incarnations are taken by Lord Shiva, the fourth of 18 Mahapuranas is considered Shiva Mahapuran

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2DuY5AS

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...