Wednesday, 10 June 2020

बाथरूम और किचन पास-पास हो तो बढ़ते हैं वास्तु दोष; घर में तुलसी, मनी प्लांट और शमी के पौधे लगाना शुभ रहता है



वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के नियम बताए गए हैं। अगर वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानें घर के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स…

घर में कभी भी बाथरूम और किचन पास-पास नहीं बनवाना चाहिए। जिन लोगों के घरों में किचन और बाथरूम पास-पास बने हैं,

उन्हें कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए। उपयोग न होने पर बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें और संभव हो तो दरवाजे पर पर्दा भी डाल देना चाहिए। ऐसा करने से बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा किचन में प्रवेश नहीं करती है। बाथरूम का दरवाजा खुला रहेगा तो हानिकारक सूक्ष्म कीटाणु किचन में प्रवेश करेंगे और खाने की चीजों को खराब करेंगे। इससे हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इसीलिए बाथरूम का दरवाजा बंद रखना चाहिए।

घर में कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधे लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इनसे नकारात्मकता बढ़ती है। घर में तुलसी, मनी प्लांट, शमी के पौधे लगाना शुभ रहता है। इनसे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, वातावरण पवित्र रहता है।

किचन में आग और पानी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ये दोनों तत्व एक-दूसरे से एकदम अलग हैं। इन दोनों को अलग-अलग जगहों पर रखना चाहिए। इनके बीच थोड़ी दूरी जरूर रखनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, गंदगी की वजह से वास्तु दोष बढ़ते हैं। घर का कोना-कोना एकदम साफ रखें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


vastu dosh, vastu tips in hindi, vastu shastra in hindi, kitchen vastu tips

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XPYHZS



from WordPress https://ift.tt/37hvDxj

No comments:

Post a Comment

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में .....

  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम बहुत कुछ संभालना सीख गए हैं — पैसा, काम, जिम्मेदारियाँ, रिश्ते… लेकिन एक चीज़ है जिसे संभालना सबसे कठिन भी...