Thursday, 11 June 2020

शुक्रवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है, नया काम करने में देरी हो सकती है, धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है

शुक्रवार, 12 जून का मूलांक 3, भाग्यांक 4, दिन अंक 6, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 5 की अंक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति और अंक 4 के साथ मित्र युति और अंक 6 की अंक 3 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 12 जून का दिन...

अंक 1- साझेदारी में तरक्की हो सकती है। धनलाभ हो सकता है। गले का खास ध्यान रखें।

क्या करें- श्री यंत्र का पूजन करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- काम बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें, समय अनुकूल है। नई योजना लाभकारी रह सकती है। दांपत्य में मिठास रह सकता है।

क्या करें- संतान को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- निकट परिजनों का व्यवहार उम्मीद के मुताबिक न रहने से निराशा हो

सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। शारीरिक थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को पीले फूलों की माला अर्पित करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- नौकरी के मामले में धीरज से आगे बढ़ें। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। चिंताओं के बोझ तले खुद को दबाएं नहीं।

क्या करें- अपने पितृ देवता को भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- स्थानीय स्तर की भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। निर्यातकों के लिए समय ठीक रह सकता है। गैस की समस्या परेशान कर सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- ऑफिस में निजी झगड़े से बचें। अदालती चक्करों से बचने का प्रयास करें। पैसे का अटकाव दुखी कर सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के लिए समय तसल्ली से काम करने का है। अपने मित्रों के चयन की समीक्षा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

क्या करें- देवी के लिए विशेष पूजा-पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- नया काम शुरू करने में देरी हो सकती है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। समय अनुकूल नहीं है।

क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक आयटम्स खरीदने का विचार बन सकता है। किसी पड़ौसी के काम आ सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है।

क्या करें- गाय को चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
friday, 12 june ank rashifal, shukrawar ank rashifal, 12 june rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hf08Zf

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...