Sunday, 2 August 2020

सोमवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 6 है, इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को मिल सकता है अच्छा अवसर



सोमवार, 3 अगस्त का मूलांक 3, भाग्यांक 6, दिन अंक 2, 7, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश अनुसार सोमवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 3 अगस्त का दिन…

अंक 1- इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मध्यस्थता में सफलता मिल सकती है। आंखों को लेकर अतिरिक्त के मामले में सावधानी बरतें।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- तयशुदा योजना में फेरबदल न करें। नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। गैस की समस्या परेशान कर सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- महत्वपूर्ण निर्णय में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। किसी जरूरी काम के लिए धन खर्च कर सकते हैं। सिर दर्द हो सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- महत्वपूर्ण काम बनने संबंधी बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कार्य के संबंध में यात्रा हो सकती है। थकान अधिक रह सकती है।

क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- सरकारी ठेकेदारों को झटका लग सकता है। दूसरों के झगड़े में न पड़ें। शस्त्र साथ में रखने से बचना है।

क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- मनोबल गिर सकता है। हड़बड़ाहट से काम बिगड़ सकता है। एकग्रता प्रभावित होने से बचाएं।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- लंबे समय से चली आ रही चिंता मिट सकती है। परिवार के साथ अधिक समय गुजार सकते हैं। गर्दन में दर्द रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- खनन के कारोबारियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। नए राजनेताओं को गॉड फादर मिल सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- काम करने का बैनर बदल सकते हैं। फील्डवर्क वाले संवाददाताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। पिंडलियों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- बंदर को केले खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


monday, 3 august ank rashifal, somwar ka rashifal, numerology, 3 august ka rasshifal, monday horoscope

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XAUbxR

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...