Monday, 20 July 2020

मंगलवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 5 है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति की वजह से परेशानियां खत्म हो सकती हैं, तनाव से बचें



मंगलवार, 21 जुलाई का मूलांक 3, भाग्यांक 5, दिन अंक 9, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति और परस्पर विरोधी युति और अंक 5 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति, अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 9 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक ज्योतिष से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 21 जुलाई का दिन…

अंक 1- पौधों की नर्सरी वालों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक विचलन से बचें।

क्या करें- श्रीविष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- रंगमंच कलाकारों को उल्लेखनीय अवसर मिल सकता है। संतान के करियर के मामले में अनुकूलता वाली बात रह सकती है। गले का खास ख्याल रखें।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक– 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- बैंकिंग सेक्टर वालों को उल्लेखनीय उठापटक करनी पड़ सकती है। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से भेंट हो सकती है। गर्दन संबंधी कष्ट रह सकता है।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- कपड़ाकारोबारी लाभ में रह सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय किसी वरिष्ठ के साथ और पूरी तसल्ली के साथ सोच-विचार के साथ करें। एकाग्रता बनाए रखें।

क्या करें- शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 5- बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मिल रहे अवसर का लाभ उठाने में जी जान से जुट जाएं। नकसीर के मामले में सावधानी रखें।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- हर कार्य में जोश ले साथ आगे बढ़ेंगे। रेडियो जॉकी और एंकर्स को साक्षात्कार में अनुकूलता रह सकती है। रुका धन मिल सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ के हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। महिलाओं को कार्य-स्थल पर अधिक अनुकूलता रह सकती है। वैवाहिक मामले में अधिक अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- शिव परिवार को मोगरे की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- व्यापार संबंधी यात्रा सफल रह सकती है। संतान की पढ़ाई के मामले में अनुकूलता रह सकती है। लोगों में आपका रूतबा बढ़ सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं और दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- निकट के रिश्तों उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुरानी चोट ठीक हो सकती है।

क्या करें- हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


mangalwar ka rashifal, 21 july ka ank rashifal, tuesday ka ank rashifal, daily rashifal, numerology, ank jyotish

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30t71Pc

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...