Sunday, 16 August 2020

साप्ताहिक पंचांग, 17 से 23 अगस्त के बीच रहेंगे हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व, सिंह संक्रांति के साथ होगी इस हफ्ते की शुरुआत



हिंदू कैलेंडर के अनुसार अगस्त के तीसरे हफ्ते की शुरुआत सिंह संक्रांति से हो रही है। सप्ताह के पहले ही दिन सूर्य और बुध राशि बदलकर सिंह में आ जाएंगे। इसके अगले दिन भाद्रपद अमावस्या रहेगी। इस दिन कुशा (एक पवित्र घास) तोड़कर घर लाई जाती है और पितरों के निमित्त श्राद्ध और पूजन किया जाता है। इस कुशा का उपयोग अगले महीने आने वाले पितृपक्ष में खासतौर से किया जाता है। इस हफ्ते हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और ऋषि पंचमी जैसे बड़े तीज-त्योहार भी रहेंगे। इसके साथ ही अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि और राजीव गांधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस भी आएंगे।

  • ज्योतिषीय नजरिये से देखा जाए तो इस हफ्ते के शुरुआती दिन सूर्य मघा नक्षत्र में आ जाएगा। इसके साथ ही इन शुरुआती 2 दिनों में सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। वहीं सप्ताह के आखिरी 3 दिन रवियोग बनेंगे। इस तरह ये हफ्ता ज्योतिष के नजरिये से भी खास रहेगा।

17 से 23 अगस्त तक का पंचांग

17 अगस्त, सोमवार – भाद्रपद कृष्णपक्ष, त्रयोदशी
18 अगस्त, मंगलवार – भाद्रपद कृष्णपक्ष, चतुर्दशी
19 अगस्त, बुधवार – भाद्रपद कृष्णपक्ष, अमावस्या, कुश ग्रहणी अमावस्या
20 अगस्त, गुरुवार – भाद्रपद शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, द्वितिया, भगवान रामदेव जयंती
21 अगस्त, शुक्रवार – भाद्रपद शुक्लपक्ष, तृतीया, हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार – भाद्रपद शुक्लपक्ष, चतुर्थी, गणेश चतुर्थी
23 अगस्त, रविवार – भाद्रपद शुक्लपक्ष, पंचमी, ऋषि पंचमी

अन्य महत्वपूर्ण दिन और जयंती

18 अगस्त – मंगलवार – देवी अहिल्या बाई होल्कर पुण्यतिथि
19 अगस्त, बुधवार – विश्व फोटोग्राफी दिवस
20 अगस्त, गुरुवार – राजीव गांधी जयंती

ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह

17 अगस्त, सोमवार – सर्वार्थसिद्धि योग
18 अगस्त, मंगलवार – सर्वार्थसिद्धि योग
21 अगस्त, शुक्रवार – रवियोग
22, अगस्त, शनिवार – रवियोग
23, अगस्त, रविवार – रवियोग

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Hindu Calendar August 3rd Week 2020 Panchang: August 3rd Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2E1PiXL

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...