Wednesday, 8 July 2020

गुरुवार का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है, संतान के मामले में अनुकूल रह सकता है दिन, अंक 3 वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी



गुरुवार, 9 जुलाई का मूलांक 9, भाग्यांक 2, दिन अंक 3, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति, अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए गुरुवार, 9 जुलाई का दिन कैसा रह सकता है…

अंक 1- संतान के करियर के मामले में अनुकूलता रह सकती है। घरेलू उपयोग के लिए खरीददारी हो सकती है। मित्रों के बीच समय बीत सकता है।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- वंशानुगत राजनेताओं को बड़ा मौक़ा मिल सकता है। पितृ दोष वालों को उठापटक से बचना है। फर्नीचर के कारोबारियों को लाभ हो सकता है।

क्या करें- श्रीरामवंदना का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपने काम में खास सावधानी रखनी होगी। आज कोई भी खास या बड़ा लेनदेन न करें। धैर्य का साथ न छोड़ें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ की डली चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 4- गले का ध्यान रखें। किसी महिला सहयोगी के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। आंखों के डॉक्टर्स को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- स्टेशनरी के कारोबारियों को अनुकूलता रह सकती है। आर्किटेक्टों को अच्छा अवसर मिल सकता है। निकट संबंधी से परेशानी हो सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- न्यायालयीन मामला पक्ष में आ सकता है। यदि कोई नया मुकदमा दाखिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पितृ दोष वाले लोगों का साथ लेने से बचें।

क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- आवश्यक कार्य निपटाने पर बल दें। यात्रा करनी ही पड़े तो तुलनात्मक रूप से निकट की यात्रा करें, दूर की यात्रा टालें। सुस्ती परेशान कर सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों में घुला सिन्दूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- औसत शरीर वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। परिवार में उनसे वरिष्ठ महिला का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है। खानपान का ख्याल रखें।

क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- पुलिस अधिकारियों का दायित्व बदल सकता है। न्यायाधीशों को उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। भारी वाहन चालकों को अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- शिवपंचाक्षरस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Thursday, 9 July ank rashifal, guruwar ka rashifal, daily rashifal, aaj ka ank rashifal, numerology, ank jyotish

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3gBesKz

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...