Thursday, 23 July 2020

शुक्रवार का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है, परिवार को मानसिक तनाव से बचाना होगा, दिन धैर्य बनाए रखने का है



शुक्रवार, 24 जुलाई का मूलांक 6, भाग्यांक 8, दिन अंक 6, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार, 24 जुलाई को अंक 2, 7 के साथ अंक 6, 8 की मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 24 जुलाई का दिन…

अंक 1- समय के प्रवाह के साथ रहें। पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। महिला अधिकारियों के लिए दिन सब्र की परीक्षा का सिद्ध हो सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- किसी भी सरकारी अधिकारी से न उलझें। अधिकारी के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए। तनाव से बचें।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3– अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है। अपने आप पर नियंत्रण रखें। ब्लड प्रेशर के मरीज विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- बटुक भैरव के नाम का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- भारी मशीनरी का व्यापार लाभ दे सकता है। राजनीतिक परामर्शदाताओं को लाभ मिल सकता है। मित्रों का साथ सुख दे सकता है।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- बीमा कार्मिकों को लाभ मिल सकता है। विभागीय जांच का सामना कर रहे लोगों को झटका लग सकता है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।

क्या करें- विष्णु भगवान को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- लोगों के साथ में कमी रह सकती है। किसी के आकस्मिक परेशानी की वजह से काम रुक सकता है। कमर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- डॉक्टर्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- गृह ऋण के मामले में परेशानियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें। मानसिक तनाव रह सकता है।

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- जजों और मजिस्ट्रेटों को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। अदालती मामला पक्ष में रह सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


friday ank jyotish, shukrawar ka rashifal, 24 july ka rashifal, friday ank jyotish, numerology

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30EuxZz

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...