Sunday, 12 July 2020

सप्ताह के पहले दिन का मूलांक 4 और भाग्यांक 6 है, सावधानी से काम करने का दिन है सोमवार, धैर्य बनाए रखें



सोमवार, 13 जुलाई का मूलांक 4, भाग्यांक 6, दिन अंक 2, 7, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 13 जुलाई का दिन…

अंक 1- मोटर मैकेनिकों के लिए सावधानी से काम करने का दिन है। निकट संबंधों में अधिक धैर्य से काम लें। लोगों का व्यवहार आपके प्रति सुखद रूप में बदल सकता है।

क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- मीडिया के कॉपी लेखकों को लाभ का अवसर मिल सकता है। पीए और पीएस वर्ग के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। आंखों को पर्याप्त विश्राम दें।

क्या करें- पुत्री, भांजी, भतीजी को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- मीडिया के एंकर्स को अच्छा अवसर मिल सकता है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। किसी निकट परिजन संबंधी चिंता करनी पड़ सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को पीले फूलों की माला चढ़ाकर गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 4- बड़े भाई के साथ कारोबार में झटका लग सकता है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। यात्रा में प्रतिकूलता रह सकती है।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- पदोन्नति के मामले में प्रगति या उल्लेखनीय गतिविधि हो सकती है। संतान के करियर संबंधी मामले में अनुकूलता की स्थिति रह सकती है। थकावट की अधिक रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- बाजार की उठापटक झटका दे सकती है। नींद की कमी रह सकती है। धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- दलहन कारोबारियों को लाभ का अवसर मिल सकता है। कोई ख़ास मित्र काम आ सकता है। व्यर्थ की चिंता से बचें।

क्या करें- भैरव भगवान को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। अविवाहितों के विवाह के मामले में प्रगति हो सकती है। रोमांटिक होने का अवसर हाथ आ सकता है।

क्या करें- अपने साथियों को रसदार मिठाई खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- सरकारी ठेकेदारों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। सटीक फैसला लेने में समस्या रह सकती है। व्यर्थ की उग्रता से बचें।

क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


monday ka rashifal, 13 july ank rashifal, aaj ka rashifal, numerology, ank jyotish, somwar ka rashifal, daily horosocpe

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/38Snv7o

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...