मंगलवार, 9 जून का मूलांक 9, भाग्यांक 1, दिन अंक 9, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 1 के साथ अंक 5 की मित्र युति बन रही है और अंक 6 की विरोधी युति, अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति, अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 9 जून का दिन…
अंक 1- टोल टैक्स ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। मंत्री पद पर कार्यरत लोगों को अतिरिक्त या विशेष प्रभार मिल सकता है। सिरदर्द रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा
को सिंदूर चढ़ाएं।महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2- सुपरवाइजर्स के लिए नौकरी संबंधी अनुकूलता रह सकती है। गृहिणियां परिवार के लिए खरीददारी कर सकती हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा होते देख मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं और भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंकर्स के लिए नए काम का प्रस्ताव आ सकता है। काम करने की जगह बदलने का विचार आ सकता है। उत्साह बढ़ा रह सकता है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- खानदानी बिल्डर्स के लिए नए प्रोजेक्ट में आगे बढ़ने का समय है। सरकारी ठेके के लिए टेंडर भरना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 5- मार्बल-ग्रेनाइट कामगारों के लिए राहत का मार्ग खुल सकता है। मिर्च-मसलों के कारोबारियों के लिए बड़ा सौदा करने का समय है। अल्सर के शिकार लोगों को सावधानी बरतनी है।
क्या करें- पशुओं को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 6- फैशन डिजायनर्स को महत्त्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। गन्ना किसानों को फसल का अच्छा दाम मिल सकता है। भारी भोजन से बचें।
क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- बेरोजगार आईटी इंजीनियरों के लिए नौकरी के लिए आवेदन में अनुकूलता रह सकती है। लोगों से उम्मीदें अधिक न रखें। निकट के लोग झटका दे सकते हैं।
क्या करें- शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 8- अदालती विवाद में मामला खिलाफ जा सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए विभागीय जांच में प्रतिकूलता रह सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान मिल सकता है। दुर्घटना के शिकार हैं तो इससे उबरने की गति अच्छी रह सकती है। अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को हवा देते रहें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XHt7NL
from WordPress https://ift.tt/3cKikq6
No comments:
Post a Comment