Saturday, 6 June 2020

व्यापारियों के लिए लाभदायक हो सकता है रविवार, अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें

रविवार, 7 जून का मूलांक 7, भाग्यांक 8, दिन अंक 1, 4 मासांक 6, चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1, 4 के साथ अंक 2, 7 की प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 5 की मित्र युति, अंक 6 की विरोधी युति और अंक 8 की परस्पर प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 5 की अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 की अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 7 जून का दिन...

अंक 1- स्टेशनरी सप्लायर्स के लिए दिन अच्छा रह सकता है। जूस-शरबत कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

क्या करें- श्रीराम वंदना का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- निजी सहायक-निजी सचिव पद पर कार्यरत लोगों के लिए उनका काम कसौटी पर रह सकता है। पारिवारिक माहौल में खिंचाव से बचें। नाक संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अघ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- इष्ट मित्रों से मिलना हो सकता है। लंबे समय बाद किसी खास व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- श्री हनुमत् स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 4- बेकरी आयटम्स के कारोबारी अच्छी कमाई कर सकते हैं। निकट परिचय में उठापटक से बचें। सोचें अधिक, बोलें कम।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। पशु-चारा कारोबारी भी अच्छा महसूस कर सकते हैं। शरीर में दर्द रह सकता है।

क्या करें- शनि देव को काला कपडा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- सीए और सीएस को परीक्षा संबंधी मामले में अनुकूलता मिल सकती है। साक्षात्कार का परिणाम पक्ष में आ सकता है। चिंतन-मनन में विश्वास रखें।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- मेडिकल इलाज में लाभ हो सकता है। किसी निकट परिचित के लिए भागादौड़ी रह सकती है। भरोसे की जगह से धोखा मिल सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा के सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- प्लास्टिक फैक्ट्री वालों के लिए राहत का मार्ग निकल सकता है। घरेलू उपयोग के सामानों के खुदरा व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करते हुए श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। प्लास्टिक सामान निर्माता लाभ में रह सकते हैं। जो सोचें, उस पर टिके रहें।

क्या करें- गाय को चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday, 7th june ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, numerology, ravivar rashifal


No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...