धार्मिक महत्व
1. भारतीय संस्कृति में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बहुत हीमहत्त्व है। इस दिन गंगा स्नान कर भगवान विष्णु और सूर्य की पूजाकरने से मनोकामना पूरीहोती है।
2. इस पूर्णिमा से ही लोग गंगाजल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते हैं। हालांकि इस बार ये यात्रा होगी या नहीं इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।
3. ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर ही संत कबीरदास जयंती मनाई जाती है।
4. ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर पितरों की विशेष पूजा और ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है। इससे पितृ तृप्त होते हैं।
5. सौभाग्य और समृद्धि के लिए इस पर्व पर वटपूजा और सावित्री व्रत किया जाता है।
ज्योतिषीय महत्व
1. इस पर्व पर सूर्य और चन्द्र के बीच 169 से 180 डिग्री का अंतर होता है। जिससे इन ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनता है।
2. इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलती है।
3. पूर्णिमा के स्वामी स्वयं चन्द्र देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है। इसलिए इस तिथि पर मानसिक उथल-पुथल जरूर होती है।
4. पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सौलह कलाओं से पूर्ण रहता है। इसलिए इस दिन औषधियों का सेवन करने से उम्र बढ़ती है।
5. गुरुवार और पूर्णिमा तिथि से बनने वाले शुभ संयोग में किए गए कामों से सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment