Sunday, 21 June 2020

साप्ताहिक पंचांग, 22 से 28 जून तक रहेंगे सिर्फ 2 व्रत, गुप्त नवरात्रि से हो रही है इस हफ्ते की शुरुआत



हिंदू कैलेंडर के अनुसार जून के चौथे हफ्ते की शुरुआत आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि से हो रही है। इसके दूसरे ही दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा तिथि है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलतेरथ यात्रा पर संशय बना हुआ है। इसी हफ्ते विनायक चतुर्थी और वैवस्वत पूजा रहेगी। इस हफ्ते बड़े व्रत और तीज-त्योहार नहीं हैं। लेकिन ज्योतिषीय नजरिये से ये 7 दिन खास रहेंगे। इस सप्ताह के पहले ही दिन सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। हफ्ते के बीच में शुक्र की चाल में बदलाव होगा। इसके साथ 2 दिन ऐसा मुहूर्त रहेगा जिसमें कोई भी शुभ काम किया जाए तो उसका 3 गुना फल मिलता है।

22 से 28 जून तक का पंचांग

22 जून, सोमवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, प्रतिपदा
23 जून, मंगलवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, द्वितिया
24 जून, बुधवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष,तृतीया, विनायकी चतुर्थी व्रत


25 जून, गुरुवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, चतुर्थी
26 जून, शुक्रवार -आषाढ़ शुक्लपक्ष, पंचमीऔरषष्ठी
27 जून, शनिवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, सप्तमी, वैवस्वत पूजा
28 जून, रविवार -आषाढ़ शुक्लपक्ष, अष्टमी

अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती
24 जून, बुधवार – रानी दुर्गावती बलिदान दिवस
27 जून, शनिवार – मां ताप्ति जयंती

ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह
22 जून, सोमवार – सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, आर्द्रा में
23 जून, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग
25 जून, गुरुवार – शुक्र मार्गी होगा, वृष राशि में
27 जून, शनिवार – त्रिपुष्कर योग

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Hindu Calendar June 4th Week 2020 Panchang: June 4th Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2CpMFOl

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...