Wednesday, 10 June 2020

गुरुवार का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है, अपनी प्राथमिकताएं तय करने और समय का सही उपयोग करने का है ये दिन



गुरुवार, 11 जून का मूलांक 2, भाग्यांक 3, दिन अंक 3, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 2 के साथ अंक 3 की मित्र युति बनी हुई है। अंक 6 की मित्र युति बनी है, अंक 5 की मित्र युति और अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 11 जून का दिन…

अंक 1- अपनी कार्य संबंधी प्राथमिकताएं तय करें और उसी के अनुसार कार्य करें। अपने समय का सही उपयोग करें। कमर दर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- अपने कुल देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- विशेष कार्य में सफलता का योग है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी

कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें।

क्या करें- सुबह-सुबह हरियाली में बैठें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- साक्षात्कार संबंधी मामले में अनुकूलता रह सकती है। मित्रों के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं। खास लोगों से भेंट सुख दे सकती है।

क्या करें- बछड़े को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- धनलाभ के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कार्यों में मनोनुकूलता देख कर मन प्रसन्न रह सकता है। अनावश्यक चिंता से बचें।

क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 5- कार्य संबंधी अनुबंध पूरे कर सकते हैं। निकट परिजनों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया मजबूत रह सकता है।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- विवाद के मामले में सुखद स्थिति में रह सकते हैं। अपने आप से किए वादे पूरे करने के लिए जी जान से लगे रहें। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- व्यापार लाभ दे सकता है। मित्रों का सहयोग काम बनवा सकता है। अपने अनुभव दूसरों में अवश्य बांटें।

क्या करें- हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 8- ऑफिस में साथियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जिम्मेदारियों में कमी आ सकता है।

क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- किसी सक्षम आध्यात्मिक व्यक्ति से मार्गदर्शन लें, कार्य सुगमता से बन सकेंगे। शुभ कार्यों के लिए खर्च कर सकते हैं। कमर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें– विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Thursday, 11 June ank rashifal, aaj ka rashifal, guruwar ka ank rashifal, numerology, ank jyotish

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3h7EdDg



from WordPress https://ift.tt/3fdnU5Y

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...