Tuesday, 16 June 2020

17 जून का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है, यात्रा करनी पड़ सकती है और सरकारी पक्ष की वजह से परेशानी हो सकती है लाभ, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा



बुधवार, 17 जून का मूलांक 8, भाग्यांक 9, दिन अंक 5, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए आपके कैसा रहेगा बुधवार, 17 जून का दिन…

अंक 1- यदि कोई कानूनी मसला बकाया है तो विपरीत जा सकता है। सरकारी पक्ष से परेशानी संभव है। जॉब में हैं तो बॉस संबंधी प्रतिकूलता रह सकती है।

क्या करें- शनि देव के तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा जितनी अधिक दूर की होगी, उतना ही अधिक अच्छा रहेगा। यात्रा प्रधान जॉब या काम वालों को तुलनात्मक रूप से अधिक राहत की बात रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। यदि आपको रक्त संबंधी कोई रोग है तो लापरवाही न बरतें।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- कार्य-स्थल पर बॉस का व्यवहार प्रतिकूल रह सकता है। यदि आपकी संतान करियर वाली है तो उसके साथ उलझने से बचें। खानदानी काम करने वालों को आज संभलकर काम करना है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- संतान संबंधी अनुकूल समाचार मिल सकता है। संतान के करियर संबंधी विशेष बात संभव है। कोई दूर का परिजन या उसका विशेष संदेश आ सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- काम में बदलाव करने या विस्तार का विचार है तो इस मामले में आज आगे बढ़ सकते हैं। जॉब परिवर्तन का अभी न सोचें। दूर की यात्रा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- प्रॉपर्टी संबंधी कोई अटका हुआ मामला आपके पक्ष में निपट सकता है। प्रॉपर्टी का नया सौदा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। राजनेताओं को उठापटक से लाभ हो सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल सिर पर लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- जो काम उलझता दिखे, उसे आज अधूरा छोड़ दें। कोर्ट में मुकद्दमा चल रहा है तो आज सुनवाई से बचें। पुराने विवाद में आज कुछ भी न करें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- बकाया काम निपटाने के लिए अधिक अनुकूल समय है। आईटी से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। यदि आप गोरे रंग और तुलनात्मक पतले शारीर वाले हैं तो विदेश या विदेशी कंपनी से भी लाभ का अवसर मिल सकता है।

क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


17 June, budhwar ka ank rashifal, daily rashifal, aaj ka ank rashifal, wednesday ka ank rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3fFHY1t

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...