Friday, 12 June 2020

15 जून की सुबह सूर्य करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, 16 जुलाई तक रहेगा इसी राशि में, सभी 12 राशियों पर होगा सूर्य का असर



सोमवार, 15 जून को सूर्य राशि बदलकर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मिथुन राशि में 16 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य नौ ग्रहों का राजा है। मिथुन राशि के सूर्य की वजह से कुछ राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इन दिनों सभी लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियों के कारण परेशानियां हो सकती हैं। जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का कैसा असर होने वाला है…

मेष

इस राशि के लिए सूर्य तृतीय रहेगा। सूर्य की वजह से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के साथ सफलता मिल सकती है।

वृषभ

वृषभ राशि से सूर्य निकलकर

मिथुन में प्रवेश करेगा। इन लोगों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार से सहयोग प्राप्ति होगी।

मिथुन

अब 16 जुलाई तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। शासकीय कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोजगार मिल सकता है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को भूमि-भवन संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें, वरना हानि हो सकती है। धैर्य से काम लें।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य अब सामान्य फल देने वाला रहेगा। मेहनत के अनुसार ही लाभ मिल पाएंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आ सकता है।

कन्या

सभी जरूरी काम अच्छी तरह कर पाएंगे। सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। सुखद वातावरण रहेगा।

तुला

धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोई बड़ी समस्या उभर सकती है। धैर्य बनाए रखें और सतर्क रहें। पुरानी योजनाएं असफल हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। निवेश करते समय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। हानि होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

धनु

अभी कुछ दिन समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे समय पक्ष में हो जाएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दूसरों पर एकदम भरोसा न करें।

मकर

पिछले समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखने का परिणाम मिल सकता है। बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं।

कुंभ

इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सावधान रहकर काम करना होगा। सभी का सहयोग मिल सकता है।

मीन

अभी धैर्य बनाए रखने का समय है। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। घर में वाद-विवाद हो सकता है, शांति से काम लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


surya ka rashifal, surya ka rashi parivartan, surya in mithun rashi, sun transit in gemini, sun transit

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30M1J3d

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...