Sunday, 11 October 2020

इस सप्ताह खत्म होगा अधिक मास और शुरू होंगे नवरात्र, पुरुषोत्तमी एकादशी का व्रत भी रहेगा खास



हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर का तीसरा सप्ताह खास रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस हफ्ते खरीदारी के 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें प्रॉपर्टी, व्हीकल, फर्नीचर और दैनिक सुख-सुविधा की चीजें खरीदी जा सकती हैं। वहीं मंगलवार को पुरुषोत्तम महीने की एकादशी व्रत रहेगा। इसके बाद ये एकादशी 2023 में आएगी। इस सप्ताह 16 अक्टूबर को अधिक मास खत्म हो जाएगा। इसी दिन शुक्रवार को अमावस्या का होना भी शुभ संयोग हैं। इसके अगले दिन से नवरात्र शुरू हो जाएंगे।

  • ज्योतिषीय नजरिये से भी आने वाले दिन खास रहेंगे। इस हफ्ते 13, 14, 16, 17 और 18 अक्टूबर को खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं इन दिनों में बुध ग्रह वक्री होगा यानी बुध की चाल टेढ़ी हो जाएगी और सूर्य राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इनके अलावा डॉ. अब्दुल कलाम जयंती, विश्व खाद्य दिवस और महाराज अग्रसेन जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिन रहेंगे। इस कारण ये सप्ताह महत्वपूर्ण है।

12 से 18 अक्टूबर तक का पंचांग
12 अक्टूबर, सोमवार – अश्विन, अधिक कृष्णपक्ष, दशमी
13 अक्टूबर, मंगलवार – अश्विन अधिक कृष्णपक्ष, एकादशी, पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत
14 अक्टूबर, बुधवार – अश्विन अधिक कृष्णपक्ष, द्वादशी और त्रयोदशी
15 अक्टूबर, गुरुवार – अश्विन अधिक कृष्णपक्ष, चतुर्दशी
16 अक्टूबर, शुक्रवार – अश्विन अधिक मास, अमावस्या
17 अक्टूबर, शनिवार – अश्विन शुक्लपक्ष, प्रतिपदा
18 अक्टूबर, रविवार – अश्विन शुक्लपक्ष, द्वितीया

अन्य महत्वपूर्ण दिन और जयंती
15 अक्टूबर, गुरुवार – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जयंती
16 अक्टूबर, शुक्रवार – विश्व खाद्य दिवस
17 अक्टूबर, शनिवार – महाराजा अग्रसेन जयंती

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
13 अक्टूबर, मंगलवार – पुरुषोत्तमी एकादशी पर खरीदारी का शुभ योग
14 अक्टूबर, बुधवार – बुध तुला राशि में वक्री होगा। यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा।
14 अक्टूबर, बुधवार – जया तिथि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का योग
16 अक्टूबर, शुक्रवार – शुक्र अमावस्या का शुभ संयोग
17 अक्टूबर, शनिवार – सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर, रविवार – त्रिपुष्कर योग

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Google Title: Hindu Calendar October 3rd Week 2020 Panchang: October 3rd Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dqyUO0

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...