Friday, 7 August 2020

आज रात पूर्व दिशा में एक साथ देख सकेंगे चंद्र, मंगल, बुध सहित सौर परिवार के 8 ग्रह, सूर्यास्त के बाद 7.30 बजे से दिखने लगेंगे गुरु-शनि



आज शनिवार, 8 अगस्त की रात दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। इस रात में सौर मंडल के 8 ग्रह देखे जा सकेंगे। शनिवार को सूर्यास्त के बाद चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और नेप्च्यून-यूरेनस दिखाई देंगे। 6 ग्रह सामान्य आंखों से और नेप्च्यून-यूरेनस को टेलीस्कोप से देख सकते हैं।

भोपाल की विज्ञान प्रसारक और इस क्षेत्र में नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि ये एक दु्र्लभ खगोलीय घटना है। इस समय 360 डिग्री में चक्कर लगाने वाले ये ग्रह पृथ्वी की ठीक सामने रहेंगे। इस स्थिति में 8 अगस्त को सूर्यास्त के बाद करीब 7.30 बजे से बृहस्पति यानी गुरु ग्रह दिखने लगेगा। इसके साथ ही रिंग वाला ग्रह शनि भी दिखेगा।

रात 9 बजे नेप्च्यून उदय हो जाएगा। लाल ग्रह मंगल रात 11 बजे से दिखने लगेगा। मध्यरात्रि 12 बजे यूरेनस के दर्शन होने लगेंगे। रात 3 बजे के बाद सबसे चमकीला ग्रह शुक्र पूर्व दिशा में उदय होगा। सूर्योदय से कुछ मिनट पहले करीब 5 बजे सौर परिवार का पहला ग्रह बुध दिखने लगेगा। इन ग्रहों के साथ ही पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा भी दिखेगा। चंद्र रात 10 बजे के बाद दिखने लगेगा।

हमेशा क्यों नहीं दिखाई देते ये ग्रह?

सारिका ने बताया कि इन सभी ग्रहों को एक साथ एक ही रात में दिखने के योग बहुत कम बनते हैं। क्योंकि, ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा अपनी गति से करते हुए कई बार इस स्थिति में होते हैं कि वे दिन के समय आकाश में सूर्य के साथ रहते हैं। सूर्य की वजह से ही इन्हें देख पाना संभव नहीं होता है। 8 तारीख को नेप्च्यून और यूरेनस के अलावा अन्य सभी ग्रह सामान्य आंखों से भी देखे जा सकेंगे।

कब कौन सा ग्रह दिखेगा

गुरु – शाम 7.30 से अगली सुबह 4 बजे तक

शनि – 7.30 से अगली सुबह 4.30 बजे तक

नेप्च्यून – रात 9 बजे से सूर्योदय तक

मंगल – रात 11 बजे से सूर्योदय तक

यूरेनस – रात्रि 12.30 बजे से सूर्योदय तक

शुक्र – रात 3 बजे से सूर्यादय तक

बुध – 9 अगस्त की सुबह 5 से सूर्यादय तक

चंद्रमा – रात 10 बजे से सूर्यादय तक

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


astronomy in august 2020, On the night of August 8, 8 planets of the solar family including lunar, Mars, Mercury will be seen together in the east direction, Guru-Saturn will start appearing after sunset from 7.30

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2DJq0xi

No comments:

Post a Comment

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में .....

  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम बहुत कुछ संभालना सीख गए हैं — पैसा, काम, जिम्मेदारियाँ, रिश्ते… लेकिन एक चीज़ है जिसे संभालना सबसे कठिन भी...