Saturday, 15 August 2020

दिनभर रहेगा शुभ योग, 8 राशियों के लिए शुभफल देने वाला, 4 राशियों के लिए सेहत और रिश्तों के लिहाज से सावधान रहने का दिन



रविवार, 16 अगस्त को दिन की शुरुआत वज्र नाम के अशुभ योग से होगी। लेकिन, सुबह 8 बजे से सिद्धि नाम का शुभ योग रहेगा। चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में और सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में रहेगा। दिन 8 राशियों के लिए काफी शुभफल देने वाला रह सकता है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। वहीं, वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन के लिए दिन अशुभ फल देने वाला रहेगा। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी से।

  • मेष (Aries)

पॉजिटिव- परिवार में प्रॉपर्टी या किसी अन्य मुद्दे को लेकर जो गलतफहमियां चल रही थी आज वह किसी की मध्यस्थता से दूर होंगी। जिसकी वजह से परिवार का माहौल शांतिपूर्ण हो जाएगा। घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी भी कुछ कार्य हो सकते हैं।
नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों की सलाह पर अमल ना करें बल्कि घर के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई भी विचार विमर्श करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें, इससे कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना कम है। कार्य संबंधी कुछ नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के किसी महत्वपूर्ण कार्य से कंपनी को फायदा हो जाएगा जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का कुछ प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

  • वृष (Taurus)

पॉजिटिव- पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का स्नेह व आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। उनकी सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- अपना आत्मविश्वास व कार्य क्षमता को मजबूत बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि किसी-किसी समय आलस की वजह से आप कुछ कार्यों को नजरअंदाज कर सकते हैं। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- आज कुछ निजी कार्यों की वजह से कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु सहयोगियों और कर्मचारियों पर आपका विश्वास उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।
लव- घर की जरूरतों और महत्वपूर्ण कार्यों में आपका सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योग के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

  • मिथुन (Gemini)

पॉजिटिव- अपनी दबी हुई प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचाने। घर और समाज में आपकी किसी विशेष उपलब्धि को लेकर आप सम्मानित होंगे। महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव- आपकी तरक्की की वजह से कुछ लोगों में जलन और गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। तो आप सब को नजरअंदाज करके अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए।
व्यवसाय- मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक तरक्की प्राप्त करेंगे। तथा थोड़ी सी ही मेहनत बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें, आज कंप्यूटर से संबंधित कार्य में कुछ गलती कर सकते है।
लव- आज व्यस्त रहने की वजह से घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी घर का वातावरण सुखमय और सौहार्द्र पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन से परेशान हो सकते हैं। खान-पान हल्का रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

  • कर्क (Cancer)

पॉजिटिव- आज कोई कोर्ट-कचहरी संबंधी फैसला आपके हक में हो सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ लेकर आ रही हैं। किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा आपको कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थितियां रहेंगी। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक ना करें। वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके अपने भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाएं।
व्यवसाय- आज बाहरी व्यक्तियों की सलाह नुकसानदायक हो सकती है इसलिए बेहतर होगा कि मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के पेपर वर्क में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
लव– परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून रहेगा।
स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

  • सिंह (Leo)

पॉजिटिव- पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मसला चल रहा है तो आज उसके बारे में विचार विमर्श करने का उचित समय है। कुछ रुके हुए कार्यों पर अधिक ध्यान दें। उनके आज बनने की उचित संभावना है।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। आपका जरा सा भी क्रोध आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों से कोई भी संपर्क ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मशीनरी संबंधी कोई दुर्घटना होने की आशंका लग रही है। इसलिए थोड़ी सी भी दिक्कत आने पर उस काम को रोक देना ही उचित है। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें।
लव- अपने कार्यों में जीवन साथी तथा पारिवारिक लोगों की सलाह, विचार-विमर्श पर भी अवश्य ध्यान दें। इससे आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे।
स्वास्थ्य- कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

  • कन्या (Virgo)

पॉजिटिव- आज पारिवारिक किसी युवा व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श हो सकता है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करने की भी योजना बनेगी जो आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों पर शंका करने लगते हैं, जोकि संबंधों मे खटास उत्पन्न कर देता है। अपने स्वभाव और विचारों को सकारात्मक रखने से परिस्थितियां बेहतर बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में रिटेल की अपेक्षा होलसेल कार्य में अधिक ध्यान लगाएं। तथा कोई भी लेन-देन पक्के बिल से ही करें। क्योंकि किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका लग रही है।
लव- पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी बच्चों का सहयोगात्मक रवैया घर का वातावरण उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन व तनाव ना आने दे। क्योंकि इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

  • तुला (Libra)

पॉजिटिव- अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो आज उसके लिए उचित समय है। घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
नेगेटिव- अगर घर में माहौल शांतिपूर्ण रखना है तो किसी रिश्तेदार या मित्र का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें। बच्चों की कैरियर संबंधी समस्याओं में आपके सहयोग की भी उन्हें आवश्यकता है, इस बात का ध्यान रखें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किंतु पेमेंट के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना ही करें तो अच्छा है। उसमें कोई भूल होने की आशंका लग रही है
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान जैसी रह सकती हैं। खानपान हैल्दी रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

  • वृश्चिक (Scorpio)

पॉजिटिव- विद्यार्थियों अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत अधिक तनावमुक्त महसूस करेंगे। भविष्य में इससे संबंधित बेहतरीन जॉब के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति भी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। उन पर ज्यादा अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बना सकता है। पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में है। कुछ अच्छे लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे।
लव- विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इनसे दूर ही रहें तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर व मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

  • धनु (Sagittarius)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी।
नेगेटिव– कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लें। आपसे कोई भूल हो सकती है या कोई आपसे चीटिंग भी कर सकता है। बेहतर तो यही है कि आज इन गतिविधियों को स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी कार्य आप अपनी देखरेख में ही करवाएं।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा। घर का वातावरण भी मंगलमय रहेगा।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपने वजन को भी कंट्रोल करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

  • मकर (Capricorn)

पॉजिटिव – ग्रह स्थितियां जीवन में कुछ परिवर्तन ला रही है। और यह परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां बना रहा है। किसी भी योजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें। लाभ होगा।
नेगेटिव – परंतु अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है क्योंकि अक्सर इसी वजह से आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। और इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आज भी मामापक्ष से कुछ वाद विवाद होने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय – व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। किसी भी नए काम को कल पर नहीं डालें, बल्कि उचित समय पर शुरू कर दंे।
लव – किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात, यादें ताजा करेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। पति-पत्नी के संबंध भी मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते मौसम से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

  • कुंभ (Aquarius)

पॉजिटिव – संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का समाधान होने से परिवार को राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में किसी की हेल्प मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन शुभता भरा रहेगा।
नेगेटिव – अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर रखें। अचानक ही किसी खर्च के आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी चचेरे भाई से वाद-विवाद व मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। संबंधों को खराब होने से बचाएं।
व्यवसाय – व्यवसाय में आजकल जो विस्तार संबंधी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें आगे के लिए न टालकर, गंभीरता से विचार करें। आपकी योजनाएं आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाली हैं।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से व शंकालु स्वभाव पर काबू रखें। तथा सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।
स्वास्थ्य – कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन किसी पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

  • मीन (Pieces)

पॉजिटिव – आज आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करके पहले उसके हर पहलुओं पर विचार विमर्श करें। इससे आपकी तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास व प्रतिभा का भी विकास होगा।
नेगेटिव – घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का अपमान या अवहेलना बिल्कुल ना करें। उनका आशीर्वाद व सलाह आपके लिए संजीवनी है और भाग्योदय कारक भी है। अकारण क्रोध की भी स्थिति से बचें।
व्यवसाय – ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई भी अनैतिक कार्य करने से परहेज करें। कुछ स्वार्थी दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। बेहतर है कि इस समय कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी में संतुष्ट रहे।
लव – पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। परिवार की हर समस्या को मिल-जुलकर हल करेंगे इससे पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य – कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली रंग – 8

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Sunday rashifal today aaj ka rashifal 16 August 2020 daily horoscope in hindi Dr. Ajai bhambi dainik rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/342eWGz

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...