शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन फायदे वाला रहेगा। बिजनेस और करियर में लाभ और तरक्की के मौके मिल सकते हैं। वहीं, 4 राशियों को रिश्तों और सेहत के लिहाज से थोड़ा संभलकर रहना होगा। मेष राशि वालों के लिए मनोरंजन और आराम से भरा हो सकता है दिन, वृष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है समय, मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक प्रगति का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – Eight of Swords
आज का दिन आपके लिए काम के साथ कुछ मनोरंजन वाला भी रहेगा। आप अपने कुछ शौक पूरे कर सकते हैं। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं।
करियर – आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें।
लव – परिजनों के साथ आज बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
हेल्थ – सेहत के मामले में आपको आज आराम रहेगा। पुराने दर्द से राहत मिलेगी।
- वृष – Temperance
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। आपकी लंबी दूरी की यात्रा या किसी अन्य देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी बातों में स्पष्टता रखनी होगी। अन्यथा आपको किसी तरह की विवादित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।
करियर – काम के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बन सकती है। आपको अपनी बातचीत की शैली में सुधार करना चाहिए।
लव – आपका साथी आपके विचारों से प्रेरित है और वो आपकी प्रेम की अभिव्यक्ति के तरीकों से प्रभावित रहेगा।
हेल्थ – शरीर को स्फूर्त बनाने के लिए फलों के रस का अधिक सेवन करें।
- मिथुन – The Star
आज का दिन आपके लिए कुछ ऐसी परिस्थितियों का वाला हो सकता है, जिनके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। कुछ मिलाजुला सा परिणाम मिल सकता है। संभव है कि आपको परिस्थितियां अपने खिलाफ लगें लेकिन आप जब इसके बारे में विचार करेंगे तो ये आपको अपने पक्ष में लगेंगी। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।
करियर – कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लायेंगे तो लाभकारी रहेगा।
लव – यदि आप प्यार की तलाश में हैं, तो जल्द ही आपके जीवन में आपके सोल मेट का आगमन होगा।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। आपके लिए समय थोड़ा विपरीत है।
- कर्क – Seven of Swords
आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर – आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो।
लव – परिजनों के साथ आज बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
हेल्थ – सेहत में सुधार हो सकता है। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।
- सिंह – Judgement
आज आपके लिए अपने काम करने के तरीकों को समय के साथ बदलाव करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें। दिन के पहले भाग में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन दिन का दूसरा भाग बहतर रहेगा। आज धन सम्बन्धी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी प्रकार का दान अवश्य करें।
करियर – आज आपके कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष और उल्लेखनीय परिवर्तन हो सकते हैं।
लव – आज रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। बातचीत करने समय सावधानी रखें। गुस्से में कुछ ना बोलें।
हेल्थ – सेहत के लिए आपको कुछ प्रयास शुरू करने होंगे।
- कन्या – The World
दिन आज मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। करियर या पर्सनल लाइफ में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।
करियर – अपने आस पास के वातावरण की नकारात्मकता के कारण निराश न हों, अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।
लव – आज रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें।
हेल्थ – अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये नहीं तो बदलते मौसम में रोग परेशान करेंगे।
- तुला – The Hierophant
प्रोफेशनल रूप से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल जोल बढेगा जिससे आपके जीवन में एक नयापन और प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। अपने मन में स्थिरता और संयम बनाएं रखें। प्रोफेशनल वातावरण में उस स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
करियर – यदि कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फल अच्छा मिलेगा और जल्द ही मिलेगा।
लव – प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ – थोड़े से प्रयास से किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगा।
- वृश्चिक – The Fool
आज अपना स्वभाव अड़ियल न रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
करियर – परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें। अपने आपको परिस्थिति के अनुसार ढाल लें।
लव – प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें।
हेल्थ – वायरल या इंफेक्शन हो सकता है। सावधान रहें। खाने-पीने का ध्यान रखें।
- धनु – Page of Swords
अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। अत्यधिक सोचने की आदत से आप में आत्मविश्वास की कमी आ सकती है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने आपमें अद्वितीय होता है। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढायें और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
करियर – काम में आपका फोकस अच्छा बना हुआ है, लेकिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है।
लव – रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। अपने आप पर भी थोड़ा ध्यान दें।
हेल्थ – चिंताओं से बचें। किसी भी रोग के लक्षण को अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
- मकर – The Emperor
आज का दिन आपके लिए खुद की योग्यता और कुशलता पर काम करने का है। आप अपनी कोशिशों को तेज करने की कोशिश करेंगे। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
करियर – काम के बीच अपने ईगो को ना आने दें। इससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
लव – प्रियजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। चिंतित न हों, मिलकर शांति से रहेंगे तो सबके लिए अच्छा होगा।
हेल्थ – आज आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी हो सकती है। पुरानी चोट वालों को सावधानी बरतनी होगी।
- कुंभ – Four of Pentacles
आज का दिन थोड़ी थकान और परेशानी भरा हो सकता है। आप परिस्थितियों से बोरियत महसूस करेंगे। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। कुछ लोगों और वस्तुओं से अपने आप को अलग करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।
करियर – कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो की आपके भले के लिए हैं। इनके कारण परेशान न हों।
लव – आज रिश्तों में मनमुटाव दूर हो सकता है। बातचीत से समाधान मिलेगा।
हेल्थ – आज एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खाने-पीने में सावधानी रखें।
- मीन – The Devil
आज का दिन आपके लिए थोड़ा विचलित करने वाला हो सकता है। परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी निहित वरदान ढून्ढ सकते हैं। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
करियर – आज काम में आपको कुछ समस्या हो सकती है। मानसिक परिश्रम बढ़ सकता है।
लव – समय परिवार के साथ गुजरेगा। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
हेल्थ – सिरदर्द या अनिद्रा जैसी कोई परेशानी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30SEzHX
No comments:
Post a Comment