Sunday, 26 July 2020

सोमवार का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है, किसी तरह की जोखिम लेने से बचें, उत्साह में लापरवाही न करें



सोमवार, 27 जुलाई का मूलांक 9, भाग्यांक 2, दिन अंक 2, 7, मासांक 7 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति, अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 27 जुलाई का दिन…

अंक 1- जोखिम वाला सौदा या डील न करें। नई एजेंसी या डीलरशिप लेने की सोच रहे हैं तो आज इस दिशा में आगे न बढ़ें। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- एयरलाइंस कर्मचारियों के लिए समय अधिक अनुकूल रह सकता है। उत्साह के जोश में चलने-फिरने में असावधानी न बरतें। घुटने या टखने से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

क्या करें- श्रीहनुमत्-स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- स्थान परिवर्तन के प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। नस या गर्दन से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है।

क्या करें- बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- इस अंक के लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। जॉब या करियर संबंधी काम के लिए किसी अधिकारी या उच्च पदस्थ व्यक्ति की मदद लेने का प्रयास करना पड़ सकता है। हड्डी का दर्द रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- गठबंधन की सरकारों और महिला प्रधान राजनीतिक दलों को झटका लग सकता है। पति-पत्नी का व्यवहार परेशानी बढ़ा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। गरिष्ठ खानपान से बचें।

क्या करें- मिठाई का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- बड़ा लाभ मिल सकता है। अपने लिए किसी की सिफारिश करवाने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है, कर सकते हैं। स्वास्थ्य की अवस्था सुखदायक रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- मध्यस्थ के रूप में किसी भी डील को फायनल न करें। गाड़ी चलाते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी के साथ उलझाव की स्थिति बनने पर पीछे हट जाएं।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- मूवर्स और पैकर्स का काम करने वाले लोगों को लाभ के मामले में कमी का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी चोट से मुक्ति हो सकती है या इसका रास्ता निकल सकती है। प्रतिष्ठा को प्रभावित होने से बचाएं।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- कार्य संबंधी अधिक उठापटक से बचें। पिछला कोई निर्णय विपरीत जाता दिख सकता है। अपनी बात लोगों को समझाने में समस्या रह सकती है।

क्या करें- इष्टदेव को लाल मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Monday, 27 July ank rashifal, daily horoscope, aaj ka rashifal, somwar ka ank rashifal, numerology

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3hEhE8Q

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...