Friday, 24 July 2020

उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों के भक्त भी कर सकेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और ई-पास जरूरी



1 जुलाई से सिर्फ उत्तराखंड के लोगों के लिए यहां के चारधाम में दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। अब अन्य प्रदेश के लोग भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि अब दूसरे प्रदेशों से आने वाले भक्तों के लिए भी तय नियमों के साथ चारधाम यात्रा शुरू कर दी गई है।

अन्य प्रदेशों से आने वाले भक्तों को नए नियमों के मुताबिक, 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी ई-पास लेकर आना होगा। तभी उन्हें यहां दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखना होगा।

बोर्ड की वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक सिर्फ प्रदेश के लोग ही दर्शन लाभ ले पा रहे थे। अब पूरे देश के लोग यहां दर्शन करने आ सकते हैं। इसके लिए भक्तों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट https://ift.tt/2OSTZVM. in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ई-पास मिलेगा। ई-पास के बिना दर्शन की अनुमति नहीं मिल पाएगी।

1 जुलाई से 24 जुलाई तक उत्तराखंड के 21,178 लोगों को चारधाम दर्शन के लिए ई-पास जारी किए जा चुके हैं। जुलाई माह में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने इन मंदिरों में दर्शन किए हैं। इन मंदिरों में भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए यहां के विश्राम गृह खोल दिए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Uttarakhand chardham yatra 2020, chardham yatra 2020, kedarnath, badrinath, gangotri, yamunotri, kedarnath dham, badrinath dham darshan

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3f1uxrz

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...