Tuesday, 21 July 2020

बुधवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 6 है, 22 जुलाई को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, किसी भी तरह की लापरवाही न करें



बुधवार, 22 जुलाई का मूलांक 4, भाग्यांक 6, दिन अंक 5, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 4 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 22 जुलाई का दिन…

अंक 1- फोटोग्राफरों को काम का बड़ा अवसर मिल सकता है। करियर के लिए दूर की यात्रा भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- ब्लड प्रेशर के मरीज असावधानी न बरतें। मानसिक उलझन परेशान कर सकती है। संयम बनाए रखें।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 3- पितृ दोष वाले राजनेताओं को अधिक अनुकूलता रह सकती है। कोई अच्छा कार्य-अनुबंध मिल सकता है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- बीमा क्षेत्र के अधिकारियों को लाभ हो सकता है। उधार दिया धन आ सकता है। आलस्य से बचें।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- खिलाड़ियों को पुरस्कार मिल सकता है। चोट को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई बांटें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। उच्च अधिकारी की कृपा मिल सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- भैरवबाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- प्रत्येक कार्य में पूर्ण मंथन करें। उच्च अधिकारी प्रतिकूल रह सकते हैं। मानसिक तनाव रह सकता है।

क्या करें- श्रीरामवंदना का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- अधिकारियों को चाहिए कि वे ऑफिस में संभलकर रहें। जो अपना है, उसे संभालें। अपने वादे पर कायम रहें।

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- साहित्यकारों को सम्मान या विशेष अवसर मिल सकता है। साझेदारी लाभ दे सकती है। मानसिक तनाव मिट सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब का फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


budhwar ka ank rashifal, wednesday ank jyotish, 22 july ka rashifal, numerology

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2WH9ynM

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...