Friday, 31 July 2020

शनिवार का भाग्यांक 4 और मूलांक 1 है, मानसिक तनाव की वजह से हो सकती है परेशानी, दूसरों से विवाद करने से बचें



शनिवार, 1 अगस्त का मूलांक 1, भाग्यांक 4, दिन अंक 8, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 1, 4 के साथ अंक 8 की परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 1 अगस्त का दिन…

अंक 1– मानसिक तनाव रह सकता है। अधिकारी वर्ग को ऑफिस में अधिक अनुकूलता रह सकती है। त्वचा रोग परेशान कर सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक कर दंडवत प्रणाम करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- विभागीय जांच में प्रतिकूलता रह सकती है। संतान से संबंधित बात दुखी कर सकती है। सिरदर्द रह सकता है।

क्या करें- गायों को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 3- इंजीनियरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अधिकारी की नजरों में चढ़ सकते हैं। हथियार के प्रयोग से बचें। लोगों से विवाद न करें।

क्या करें- शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- बैंक अधिकारियों को दुखी होना पड़ सकता है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है। धन की वापसी अटक सकती है।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। कार्य संबंधी यात्रा हो सकती है। बेचैन न हों।

क्या करें- रसदार मिठाई बांटें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- अनाज के थोक कारोबारियों को अच्छा लाभ संभव है। थकान की अधिकता परेशान कर सकती है। काम की सटीक योजना बनाने में सफलता मिल सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। पिता का विशेष स्नेह मिल सकता है। तयशुदा काम पूरे होने से मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- सहयोगी महिला के कारण लाभ की अवस्था बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नाक, कान, गले से संबंधित राहत मिल सकती है।

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- बहुप्रतीक्षित कार्य बनने की खुशी मिल सकती है। अटका धन मिल सकता है। निकट परिचित का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Saturday’s ank rashifal, shaniwar ka rashifal, 1 august ka rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ggt7eh

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...