वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता दूर करने के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने पर घर के दोष दूर हो सकते हैं। जिन घरों में दोष होते हैं, वहां रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में पिरामिड भी रखना चाहिए।
पिरामिड के शुभ असर से दूर होते हैं घर के दोष
घर में सकारात्मकता और एकाग्रता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रखना चाहिए। पिरामिड तांबा, पीतल या पंचधातु का होगा तो ज्यादा शुभ रहता है। लोहे का या एल्युमीनियम का पिरामिड घर में रखने से बचना चाहिए। अगर धातु का पिरामिड नहीं रखना चाहते हैं तो लकड़ी का भी रख सकते हैं।
घर के मंदिर में रखें गंगाजल
घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए घर के मंदिर में गंगाजल का कलश रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार बांधना चाहिए। इसके शुभ असर से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। मंदिर में नारियल, चांदी का सिक्का और चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए। पूजा के लिए चांदी की धातु बहुत शुभ मानी गई है।
द्वार पर लगाना चाहिए शुभ चिह्न
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ऊँ जैसे शुभ चिह्न लगाना चाहिए। इन शुभ चिह्नों के शुभ असर से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। द्वार पर नीचे की ओर महालक्ष्मी के चरण चिह्न बनाना चाहिए। ये शुभ निशान घर की समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30DvEdi
No comments:
Post a Comment