Sunday, 19 July 2020

20 से 26 जुलाई तक स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहना होगा, खान-पान का विशेष ध्यान रखें, नौकरी में जोखिम न उठाएं



बारिश की वजह से मौसमी बीमारियां बढ़ सकती हैं, इसीलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अंक ज्योतिष के मुताबिक 20 से 26 जुलाई तक नौकरी में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। अभी धैर्य बनाए रखने का समय है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जन्म तारीख के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी सोमवार, 20 जुलाई से रविवार, 26 जुलाई तक का समय आपके लिए कैसा रह सकता है…

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इस सप्ताह पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है। व्यय की अधिकता रह सकती है। इस समय सावधान रहकर काम करने का समय है। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

उत्साह बढ़ाने वाला समय रहेगा। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई बड़ा काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

इस सप्ताह यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। ये यात्रा नौकरी से संबंधित हो सकती है। लाभ मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। धैर्य बनाए रखें।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

इस सप्ताह पुराना अटका पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारियों के समय सुखद रहने की उम्मीद है। निवेश में लाभ मिलने के योग हैं। समय पक्ष का रह सकता है।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

नौकरी में और व्यापार में नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। धन संबंधी कामों में नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

धर्म-कर्म करने का मन बनेगा। शांति रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन खर्च करते समय सावधान रहना होगा।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

अतिरिक्त सतर्कता रखने का समय है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

शत्रुओं को पराजित करने में सफलता मिलेगी। योजनाएं काम करेंगी। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

ये सप्ताह वाहन चलाते समय ज्यादा सावधान रहने का है। चोट लगने का भय है। तनाव की वजह से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। इस समय काम बदलने से बचें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


weekly ank rashifal 20 to 26 july 2020, July ank rashifal, saptahik rashifal, July weekly horoscope, numerology

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3fKNPCP

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...