Thursday, 2 July 2020

2 शुभ योग बनने से जॉब और बिजनेस में 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन



3 जुलाई, शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्ल योग भी रहेगा। सितारों की शुभ स्थिति के प्रभाव से आज कुछ लोगों को धन लाभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। कामकाज की तारीफ हो सकती है और तनाव भी दूर होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार आज 12 में से 7 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लें क्योंकि दोपहर बाद आपको कुछ उपलब्धियां मिलने वाली है जो लाभदायक साबित होगी।

नेगेटिव – अपने कार्यों को समय से पूरा करें। क्योंकि कभी-कभी आपके आलस के कारण अपने काम को टालने की कोशिश करेंगे जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय – वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां धीमी चलने के बावजूद आप अपनी क्षमताओं द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाकर रखेंगे। नोकरी पेशा लोगों को भी अपने काम में उचित मेहनत करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

लव – घर का वातावरण सुखद रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ उपहार लाना उन्हें खुशी देगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गले में कोई इंफेक्शन महसूस हो सकता है अतः ठंडी गरिष्ठ चीजों के सेवन से बचें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

वृष -पॉजिटिव – आज किसी के साथ मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी तथा आपकी उन्नति के कई नए रास्ते भी खुल सकते हैं। आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे तथा संतान द्वारा भी कोई शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

नेगेटिव – आजकल आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आत्मविश्वास में भी कमी आ रही हैं। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा काम पर ध्यान लगाएं।

व्यवसाय – व्यावसायिक स्थल पर अपने सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। अन्यथा उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति पेपर संबंधी कार्यों को ध्यान से करें।

लव – आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से जीवनसाथी कुछ असहज महसूस करेगा। अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखें जिससे घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहे।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं।

भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन -पॉजिटिव – दूसरों के ऊपर अधिक निर्भर रहने की बजाय अपनी छिपी प्रतिभाओं पर विश्वास रखें। प्रकृति आपको बहुत से मौके दे रही है। याद रखें कि समय अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उत्तम होते हैं।

नेगेटिव – बहुत अधिक ज्यादा सोचने की वजह से कई बार आपके हाथ से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां निकल जाती है। इसलिए अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। साथ ही अपने अहम को भी नियंत्रण में रखें।

व्यवसाय – आपके काम में किए गए बदलाव आपको भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे इसलिए जल्दबाजी ना करें। साथ ही अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखे, उनके खोने की संभावना लग रही है।

लव – परिवारिक लोगों का सहयोग आपको तरोताजा बनाकर रखेगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कोई हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।

स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

कर्क -पॉजिटिव – आज आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यों को क्रियान्वित करते जाएंगे। साथ ही दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभ की स्थितियां भी बन रही है। समय का भरपूर उपयोग करें।

नेगेटिव – इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, सब ठीक से मैनेज हो जाएगा।

व्यवसाय – प्रोपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती हहै। कर्म और भाग्य दोनों आपके लिए बेहतर परिस्थितियां बना रहे हैं। इनका भरपूर उपयोग करें तथा बाहरी संपर्कों को और अधिक मजबूत करें।

लव – शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य – गर्मी की वजह से सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

सिंह -पॉजिटिव – भाइयों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा तथा आपसी संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। तथा आप भी तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज अपने सपनों और महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है।

नेगेटिव – ध्यान रहे कि भावुकता में कोई निर्णय गलत हो सकता है। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा ना करें। सारे निर्णय खुद ही लेंगे तो ठीक रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामले आज स्थगित ही रखें।

व्यवसाय – शेयर मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें बल्कि कुछ समय तक इसमें गतिविधियां ना ही करें तो ठीक रहेगा। मीडिया, कला व रचनात्मक व्यवसाय से संबंधित लोगों को कोई पुरस्कार या नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है।

लव – प्रेम संबंधों के प्रति अधिक संवेदनशील रहे क्योंकि कुछ लोग आपके बीच मतभेद उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य – गिरने से चोट लगने की संभावना है। बेहतर होगा कि आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

भाग्यशाली रंग: हरा,भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव – अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। समाज और परिवार में भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

नेगेटिव – अपनी सोच को सकारात्मक रखिए। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है। कोई भवन संबंधी कार्य के भी रुकने की संभावना है।

व्यवसाय – नजदीकी संपर्क तथा मार्किटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान लगायें। क्योंकि बाहरी स्रोतों से कोई उपलब्धि मिल सकती है। परन्तु व्यवसायिक स्थल पर मेहनत के उचित परिणाम नहीं मिलेंगे।

लव – विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे इनके उजागर होने से घर और समाज में बदनामी होने का डर है। बच्चे का कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य – स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव की वजह से अपच और गैस जैसी कोई दिक्कत महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

तुला -पॉजिटिव – सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना तथा बैलेंस बनाकर चलना तुला राशि का महत्वपूर्ण गुण है। आज अपनी उर्जा को एकत्रित करके पूरी एकाग्रता से काम करें। आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेंगी।

नेगेटिव – कभी-कभी आपका क्रोध और बहुत अधिक डिसिप्लिन होना, बच्चों के लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। उन्हें अपने तरीके से काम करने दे तथा उनके कार्यों की सराहना करें, इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा।

व्यवसाय – व्यावसायिक स्थल पर लेन-देन संबंधी कार्यों पर बहुत अधिक ध्यान दें। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। किसी ऑर्डर के रुक जाने से नुकसानदायक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

लव – पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।

स्वास्थ्य – मौसमी बीमारी जैसे खासी, जुकाम जैसी शिकायत हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों के आने से बचें।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक -पॉजिटिव – आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में विशेष ध्यान केंद्रित करें क्योंकि लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। साथ ही आप अपनी कार्य योजनाओं की प्रणाली में जो परिवर्तन ला रहे हैं वह भी आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है।

नेगेटिव – पुरानी नकारात्मक बातों को याद करने की बजाय वर्तमान स्थितियों पर ध्यान दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आपके कार्य रुक सकते हैं।

व्यवसाय – व्यवसाय संबंधी हर कार्य को गंभीरता से लेने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण सूचना लीक हो सकती है। साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में भी पूरी नजर रखें।

लव – बच्चे की किलकारी से संबंधित सूचना मिलने से परिवार में खुशियां भरा वातावरण रहेगा। साथ ही पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य – बदलते मौसम की वजह से पेट दर्द और सिर दर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 3

धनु -पॉजिटिव – आज परिवार और फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। साथ ही घर में नवीनीकरण के लिए कुछ प्लान बन रहे थे। उसके लिए कुछ वास्तु सुधार करवाने आवश्यक है।

नेगेटिव – किसी नजदीकी सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। आपकी भावुकता और उदारता का भी कोई फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी की बात पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर सभी काम स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।

लव – परिवार व जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को गिरने नहीं देगा परंतु बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य – जोड़ों का दर्द वगैराह परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा खान-पान हल्का लें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

मकर -पॉजिटिव – आज कोई नजदीकी महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न हो सकती है। साथ ही मनोरंजन संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा लें।

नेगेटिव – किसी भी काम में रिस्क लेने से बचें, विवाद हो सकता है। साथ ही पुलिस थाने वगैरह के चक्कर भी लग सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में ना आकर अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें।

व्यवसाय – नौकरी पेशा लोगों को अपने टारगेट पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यवसायिक स्थल पर भी आज सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सिर्फ अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

लव – प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपके आपसी संबंधों में मजबूती लाएगा।

स्वास्थ्य – खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कुम्भ -पॉजिटिव – संतान से संबंधित कोई समस्या आज हल हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य व शादि के आयोजन की योजना भी बनेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करवाएगा।

नेगेटिव – अभी धन के लाभ से ज्यादा व्यय की स्थितियां बन रही है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप के स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

व्यवसाय – आपने अगर किसी नए काम की शुरुआत की है तो आज उस पर विचार करें। निकट भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। परंतु किसी को पैसा आदि उधार ना दें।

लव – बड़े-बुजुर्गों का प्रेम व स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा परंतु प्रेम संबंधों के कारण कोई मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है सावधान रहें।

स्वास्थ्य – ज्यादा टेंशन व थकान की वजह से मनोबल में कुछ कमीं महसूस होगी जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

मीन -पॉजिटिव – आपके महत्वपूर्ण कार्यों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय का वातावरण तैयार करेगा। हास-परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। साथ ही आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

नेगेटिव – परंतु किसी प्रकार की जल्दबाजी से आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। साथ ही क्रोध की स्थिति से भी बचे। और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय – सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई मतभेद आज समाप्त होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में भी कुछ अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। भूमि संबंधी निवेश की योजना बन सकती है।

लव – परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य – कोई चोट वगैराह लगने की संभावना हैै। साथ ही एलर्जी जैसी बीमारी परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी,भाग्यशाली अंक: 5

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


By becoming auspicious, 2 days will be good for 7 zodiac signs in job and business

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3eYNpsc

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...