Friday, 5 June 2020

शनिवार को व्यर्थ की बातों में ध्यान लगाने से बचें, सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है


शनिवार, 6 जून का मूलांक 6, भाग्यांक 7, दिन अंक 8, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 5 की अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 7 के साथ मित्र युति और अंक 8 की अंक 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है व अंक 5 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 6 जून का दिन...


अंक 1- फायनेंस कंपनियों को झटका लग सकता है। दिए पैसे की वापसी अटक सकती है। व्यर्थ सोचने से बचें।

क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रह सकता है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- गायकों को नया मंच मिल सकता है। लेखन में पुरस्कार-सम्मान मिल सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- बछड़े को रोटी में गुड़ खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- फैशन डिजायनर्स के लिए समय कृपालु रह सकता है। अंतरंग संबंध सुखद रह सकता है। मानसिक संतोष रह सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- मूर्तिकारों को प्रशंसा मिल सकती है। चूना भट्टे वालों का कार्य बढ़ सकता है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को काले कपड़े में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- बैंकिंग क्षेत्र के कार्मिकों के लिए उपलब्धि का समय है। कोशिश करें कि अपने संकल्प से हटें नहीं। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।

क्या करें- संतान को उसकी प्रिय खाद्य वस्तु भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- गर्भवती महिलाओं के लिए जांचों में अनुकूलता रह सकती है। फिजिकल ट्रेनरों के लिए नया अवसर आ सकता है। नाक-कान का खास ख्याल रखें।

क्या करें- श्री हनुमत् स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- समय मिला-जुला है। इसलिए अधिक उठापटक के फेर में न पड़ें। निकट के रिश्तों को संभालकर रखें। आंखें भारी-भारी रह सकती हैं।

क्या करें- रसदार मिठाई भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए राहत वाली बात रह सकती है। टूर ऑपरेटरों को लाभ हो सकता है। पुरानी चोट परेशान कर सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ और दूर्वा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा



Shaniwar, 6 June ank rashifal, saturday numerology, daily rashifal, aaj ka rashifal, jyotish, bhavishya


No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...