Friday, 5 June 2020

घर में फिश एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए

वास्तु में घर में रखी सभी वस्तुओं के शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं। अगर कोई वस्तु गलत दिशा में रखी रहती है तो घर में नकारात्मकता बढ़ती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए एक्वेरियम रखने की सलाह दी जाती है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार एक्वेरियम के संबंध में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

एक्वेरियम के लिए शुभ दिशा

ध्यान रखें फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। कभी भी किचन में एक्वेरियम न रखें। किचन में फायर एनर्जी होती है और एक्वेरियम वाटर एनर्जी का प्रतीक है। आग और पानी को एक साथ नहीं रखना चाहिए।

एक्वेरियम की देखरेख

एक्वेरियम की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर एक्वेरियम का पानी ज्यादा पुराना हो जाता है तो उससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, इसलिए एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए, इसकी सफाई भी करते रहना चाहिए।

कैसी मछलियां रखें एक्वेरियम में

एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और 1 मछली काली होगी तो अच्छा रहेगा। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक होती है और ये बुरी एनर्जी से घर की रक्षा करती है। अगर कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत बाहर निकाल कर नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। ध्यान रखें जिस रंग की मछली मरी हो, उसी रंग की नई मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डाल लेना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vastu tips about fish aquarium in the home, vastu tips in hindi for success, aquarium in home, effects of aquarium in home


No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...