मेष - The Chariot
आज का दिन आपके लिए कुछ नई अनुभूतियों का हो सकता है। आप खुद को बंधनों से थोड़ा मुक्त महसूस कर सकते हैं। आपके लिए समय कुछ नई परिस्थितियों से रू-ब-रू होने का है। आप पूरी तरह आनंद के मूड में रहेंगे। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। फिल्म, किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेना या अपनी मनपसंद किताब पढ़ने में समय गुजरेगा।
- वृषभ - Temperance
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा गुजर सकता है। आपको अपने काम में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए समय अपने आप को परिवर्तन के लिए तैयार रखने का है। मनचाहे बदलाव होने से आपको काफी राहत मिलेगी। कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात आपको काफी अच्छा महसूस कराएगी। मन में एक उत्साह कायम रहेगा।
- मिथुन - The Sun
आज का दिन आपके लिए किस्मत का साथ मिलने का रह सकता है। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आपको ये भी महसूस होगा कि भाग्य का थोड़ा साथ मिले तो आप कोई भी काम कर सकते हैं। करियर और बिजनेस का मामले में आपको कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसरों का आपको लाभ उठाना चाहिए। आर्थिक लाभ और कामों का पूरा परिणाम मिलने का दिन रहेगा।
- कर्क - The Empress
आज का दिन आपके लिए अपने आसपास से नकारात्मकता और गैर जरूरी चीजें हटाने का है। आपको ऐसी कई चीजों को हटाना पड़ सकता है, जो फिलहाल आपके लिए जरूरत की ना हो। ऐसे में आप ऐसे कपड़े, रिश्ते और विचार जो किसी काम के नहीं रह गए हैं, उन्हें अपने आसपास से हटा सकते हैं। कुछ नया और विशेष आपको नऊ ऊर्जा से भर देगा। मन शांत रहेगा।
- सिंह - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए अपने भीतर के डर पर विजय पाने का है। आपके अपने अंदर कुछ बदलाव लाएंगे। परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आप अपने मन की बात कहने से बिल्कुल नहीं डरते हैं, और न ही आपको डरना चाहिए। हालांकि, स्थिति आपके लिए हमेशा अच्छी नहीं कही जा सकती है। कुछ मामलों में आपको सराहना और पुरस्कार मिल सकते हैं।
- कन्या - The Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों की शुरुआत करने का है। ये आपके लिए लाभप्रद रहेंगे। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। हालांकि, आप ऐसे कुछ फैसले लेने से बच सकते हैं, जिनका भविष्य में काफी असर दिखाई देगा। आज आप अपने लिए कुछ नई योजनाओं और संभावनाओं पर विचार करेंगे। आज बिजनेस में जो लोग हैं, वे जोखिम ले सकते हैं, जितना बड़ा जोखिम होगा, लाभ भी उतना ही मिलेगा।
- तुला - The Tower
आज आप सफलता के शिखर पर रह सकते हैं लेकिन इस दौरान आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। तनाव और दबाव से भरा दिन रह सकता है। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। कुछ मामलों में आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी।
- वृश्चिक - Judgment
आज का दिन आपके लिए कई तरह के अलग-अलग फैसले लेने वाला रह सकता है। आपको कुछ नया सिखने को मिल सकता है। पारलौकिक विद्या की तरफ भी झुकाव हो सकता है। आपको यह महसूस करने की आवश्यकता है कि आप अभी भी कई मायनों में एक छात्र हैं। अभी भी कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहें। ये आपके लिए काफी लाभदायक स्थितियों का निर्माण करने वाला हो सकता है।
- धनु - Page of Wands
आज का दिन आपके लिए उदारता दिखाने का है। आप कुछ असहाय लोगों या अपने ऐसे साथियों की सहायता करने के लिए आगे आएंगे जो आपके प्रति उदार रहते हैं। आप दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहेंगे। मदद करने की आपकी इस आदत से कुछ अच्छा पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। आपको अपने दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियों के साथ कोई आर्थिक लाभ का अवसर भी मिल सकता है।
- मकर - Six of Cups
आज का दिन आपके लिए जीवन की परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बनाने का हो सकता है। आपके लिए चीजें कई मामलों में दूसरों से अलग हो सकती हैं। आपको अपने साहस और डर के बीच एक संतुलन बनाने की जरूरत है और यह आसान नहीं होगा। आज सपनों और कल्पना की दुनिया से बाहर आकर ये विचार करने की आवश्यकता है कि वास्तव में आपके लिए क्या चीजें आवश्यक हैं और क्या नहीं।
- कुंभ - Six of Swords
आज का दिन आपके लिए सितारों की मदद से सफलता मिलने का है। आपको परिस्थितियों पर विजय का अनुभव होगा। कुछ मुश्किल हालातों को आप बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। हर इंसान के जीवन में ऐसा समय आता है, जब शक्तियां ना सिर्फ उसकी मदद करती है, बल्कि इंसान उसका आनंद भी उठाता है। ऐसा ही समय आज कुंभ राशि वालों के लिए है। आपका उत्साह चरम पर रहेगा।
- मीन - Queen of Pentacles
आज का दिन परिस्थितियों को संभालने का है। कुछ मामलों में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ये आपके भविष्य के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। अगर वर्तमान हालातों में काम करना मुश्किल हो गया है तो फिर परिस्थितियां कितनी ही जरूरी क्यों ना हों, कोई भी फैसला करने या आगे बढ़ने की कोशिश ना करें। कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment