Friday, 26 June 2020

27 जून का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है, किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले अधिकारियों की सलाह अवश्य लें, धैर्य बनाए रखें



शनिवार, 27 जून का मूलांक 9, भाग्यांक 1, दिन अंक 8, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति, अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 8 की अंक 1 के साथ विरोधी युति, अंक 2, 7, 9 के साथ मित्र युति और अंक 9 की 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 27 जून का दिन…

अंक 1- संतान से संबंधित खास बात संभव है। अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी नई योजना पर आज काम न करें, अगर काम करना जरूरी है तो अधिकारियों से सलाह अवश्य लें।

क्या करें- शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- जायदाद संबंधी सौदा करना चाहते हैं तो आज अनुकूल दिन है। वायदा के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। बाजार की उठापटक का धैर्य से सामना करें।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक– 9, महत्वपूर्ण रंग– लाल

अंक 3– गन्ना मिल वालों को झटका लग

सकता है। धन संबंधी अनुकूलता रह सकती है। रेडीमेड सजावटी सामान के व्यापारियों को काम की गति सुख दे सकती है।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- करियर को लेकर चिंता रह सकती है। ऑफिस में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यापारियों को सौदा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

क्या करें– गणेश भगवान को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक– 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- महिला बॉस से अधिक अनुकूलता रह सकती है। स्त्री के नाम से काम करने वालों को ख़ास लाभ हो सकता है। पितृ दोष वाले लोगों को संतान संबंधी अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- घर बदलना चाहते हैं तो अनुकूल दिन है। ऑफिस के लिए अभी रुकें। करियर संबंधी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।

क्या करें- भैरा बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। टोल टैक्स ठेकेदारों व खनन कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। राजनेताओं को सरकार संबंधी विपरीतता रह सकती है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल माथे पर लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- हाथ वाले काम को संभालने पर पूरा जोर दें। कुछ उठापटक करेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। बॉस के साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- कॉल सेंटर पर काम करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। न्यूरो सर्जन्स को उन्नति का अवसर मिल सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि भी हो सकती है।

क्या करें- अपने इष्ट देव के सामने देसी घी का दीपक जलाएं, हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


27 june, Saturday ank rashifal, shaniwar ka rashifal, 27 june ka rashifal, numerology, ank jyotish, aaj ka rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dy32Fl

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...