Wednesday, 17 June 2020

18 जून का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है, मानसिक तनाव रह सकता है, किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें



गुरुवार, 18 जून का मूलांक 9, भाग्यांक 1, दिन अंक 3, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 5 की अंक 1 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति और अंक 9 के साथ प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति, अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 18 जून का दिन…

अंक 1- मानसिक तनाव रह सकता है। खिन्नता से बचें। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें। कोशिश करें कि आपके भाव बाहर दिखने से बचें।

क्या करें– कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।क

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों को लेकर अनावश्यक चिंता से बचें। आप महिला हैं तो बॉस से मदद मिल सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को मोगरे की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग-

हरा

अंक 3- उठापटक से न डरें, यह पक्ष का परिणाम दिलवा सकती है। जॉब में बदलाव का सोच रहे हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं।

क्या करें- पशुओं को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक:-7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- मान-सम्मान की अधिकता से मन प्रसन्न रह सकता है। यदि जॉब में हैं तो बॉस की दी हुई जिम्मेदारी पूरी होने से शाबाशी मिल सकती है। बेरोजगारों को अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- यात्रा में विशेष सतर्कता रखें। उत्साह में आकर बिना पर्याप्त चिंतन-मनन के किसी भी बात पर निर्णय न करें। निकट के व्यक्ति के साथ लेन-देन में सावधानी रखें।

क्या करें- शिवजी को जल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- किसी निकट के व्यक्ति का व्यवहार दुखी कर सकता है। करियर संबंधी उठापटक हो सकती है। अपने आवेग पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। निराशा को मन पर हावी न होने दें। किसी प्रयास के आरंभिक चरण में असफलता मिल भी जाए तो आत्मबल बनाए रखें।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 8- उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। समय की मेहरबानी का भरपूर लाभ लेने के लिए दिन भर जुटे रहें। कोई पुराना मामला पक्ष में आने से खुशी और बढ़ सकती है।

क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- फील्ड पोस्टिंग वाले पुलिस, इंजीनियरिंग सेवावालों को विशेष सफलता मिल सकती है। इन्हें उन्नति का अवसर मिल सकता है। इंजीनियरिंग व पुलिस सेवा में करियर के लिए तैयारी करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


guruwar, 18 June ank rashifal, Thursday, 18 june rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal, numerology, ank rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ecdCTB

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...