Monday, 15 June 2020

16 जून का मूलांक 7 और भाग्यांक 8 है, ऑफिस में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है, पुराने विवाद का निर्णय हो सकता है



मंगलवार, 16 जून का मूलांक 7, भाग्यांक 8, दिन अंक 9, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 7 के साथ अंक 6, 8 की मित्र युति, अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 9 की विरोधी युति बनी हुई है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ मित्र युति और अंक 6 की अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 16 जून का दिन…

अंक 1- ऑफिस में खास जिम्मेदारी निभाने को मिल सकती है। उलझा मामला सुलझने का सुख मिल सकता है। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें।

क्या करें- पिता को उनकी प्रिय खाद्य वस्तु भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- निकट मित्रों का रवैया दुखी

कर सकता है। पुराने विवाद में निर्णय पक्ष में आ सकता है। परिवार में तनाव से बचें।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ सकता है। धंधे में मंदी से परेशानी हो सकती है। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बदलना पड़ सकता है।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 4- कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। नया धनागम होने से प्रसन्नता रह सकती है। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति का साथ अनुकूलता दे सकता है।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- नए काम में धन लगा सकते हैं, अनुकूलता रहेगी। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। उंगलियों में दर्द रह सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- भाग्योदय का अवसर आ सकता है। पदोन्नति का मामला पक्ष में आ सकता है। अनुभव की कमी से किसी खास काम में अटकाव आ सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- पुरानी गलती से सीख लेकर आगे की योजना बनाइए। यात्रा आगे के लिए टाल दें। दांपत्य सुख दे सकता है।

क्या करें- संतान को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- विरोधियों के ज़ोर पकड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। नए लोगों से संपर्क लाभकारी स्थिति में ला सकता है। ऑफिस के काम में पूर्ण समर्पण में कमी रह सकती है।

क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 9– ऑफिस के नवीनीकरण का निर्णय ले सकते हैं, करवा भी सकते हैं। अपने आचरण से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पीठ दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक कर गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Mangalwar, 16 June, ank rashifal, numerology, ank jyotish, Tuesday, 16 June rashifal, aaj ka rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3hwEFuU

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...