सोमवार, 15 जून को सूर्य राशि बदलकर मिथुन में आ गया है। इससे पहले ये ग्रह 14 मई से वृष राशि में है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से 2 अशुभ योग बन रहे हैं। इस राशि में ही 21 जून को सूर्यग्रहण होने वाला है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं.गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के मिथुन राशि में आने से सूर्य और राहु की युति बन रही है और शनि के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। ग्रहों की ये अशुभ स्थिति अगले महीने 15 जुलाई तक रहेगी। जिसका असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। इनके प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, वृष, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।
देश के कुछ हिस्सों मेंबढ़ सकती हैं बीमारियां
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा बताते हैं कि सूर्य-शनि के बीच षडाष्टक योग बन जाने से देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बीमारियां बढ़ सकती हैं। देश कीकिसी बड़ी हस्ती के निधन का योग भी बन रहा है। इसके साथ ही कुदरती कहर
कुंभ सहित 6 राशियों के लिए अशुभ समय
अशुभ योगों के प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
अन्य 6 राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन 6 राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2ACiao3
No comments:
Post a Comment