रविवार, 21 जून को सूर्य ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत सुबह 10.14 बज से होगी और दोपहर 1.38 बजे ये ग्रहण खत्म हो जाएगा। इसका सूतक शनिवार रात 10.14 से रहेगा। ग्रहण खत्म होने के साथ ही सूतक भी खत्म हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहण के समय में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। सिर्फ मंत्र जाप करना चाहिए।
श्रीरामचरित मानस में कुछ ऐसी चौपाइयां हैं, जिनका जाप मंत्रों की तरह ही किया जा सकता है। अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग चौपाइयां बताई गई हैं। जानिए कुछ खास चौपाइयां…
सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारी के, कामद धन दारिद दवारि के।
धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए
विश्व भरण पोषण कर जोई, ताकर नाम भरत अस होई।
मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए
जेहि के जेहि पर सत सनेहु, सो तेहि मिलहीं न कछु संदेहु।
विद्या प्राप्त करने के लिए
गुरु गृह गए पढ़न रघुराई, अल्प काल विद्या सब पाई।
घर-परिवार में प्रसिद्धि पाने के लिए
सब नर करहि परस्पर प्रीति, चलहि स्वधर्म निरख श्रुति नीति।
परेशानियों को दूर करने के लिए
राजीव नयन धरे धनुषायक, भगत विपती भंजन सुखदायक।
सफलता पाने के लिए
कवन सो कठिन जग माहि, जो नही होत तात तुम पाही।
मानसिक तनाव दूर करने के लिए
हनुमान अंगद रन गाजे, हांक सुनत रजनीचर भाजे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Yg5LyQ
No comments:
Post a Comment