Monday, 19 October 2020

दीपावली तक तुला राशि में रहेगा सूर्य; वृष, सिंह और मकर राशि वालों को हो सकता है आर्थिक फायदा



16 नवंबर तक सूर्य अपनी नीच राशि यानी तुला में रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक दीपावली तक शुक्र की राशि में सूर्य के रहने से देश की अर्थव्यवस्था और प्रशासन में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही वृष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। वहीं, मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए जॉब और बिजनेस में मुश्किल समय हो सकता है। इनके अलावा मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

पं. मिश्र बताते हैं कि ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। वहीं सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रुकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है।

वृष, सिंह और मकर राशियों के लिए अच्छा समय
वृष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

धनु सहित 4 राशियों के लिए मिला-जुला समय
सूर्य के राशि बदलने पर मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 4 राशि वालों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

तुला सहित 5 राशियों के लिए मुश्किल समय
सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन वाले लोगों की जॉब और बिजनेस में मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए। शुभ फल बढ़ाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें। तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं। जिन राशियों पर सूर्य का मिला-जुला असर पड़ेगा उन लोगों को पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए। सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं। गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2020 | Sun Transit In Libra Impact On Zodiac Signs Taurus, Virgo, Scorpio, Sagittarius, Aquarius and Pisces

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2T9rXHI

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...