Saturday, 10 October 2020

आज से श्रेष्ठ योग शुरू; दशहरे तक वाहन, प्रॉपर्टी और अन्य खरीदारी के लिए 13 दिन शुभ मुहूर्त



नवरात्र से पहले ही 4 दिन प्रॉपर्टी, ऑटो मोबाइल, फर्नीचर और अन्य तरह की खरीदारी के लिए शुभ हैं। 11 अक्टूबर को रविपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बनने के साथ ही दशहरे तक श्रेष्ठ संयोग बन रहा है, जिसमें लोग हर तरह की खरीददारी कर सकेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक रविवार से श्रेष्ठ संयोग शुरू हो रहा है। जो कि दशहरे के बाद तक रहेगा। इस दौरान खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त बनेंगे। जिसमें खरीदी गई चल सामग्री यानी गाड़ी व अन्य वाहन लोगों के लाभदायक व शुभ फल देने वाले होंगे। वहीं प्रॉपर्टी संबंधी खरीदारी भी शुभ रहेगी।

नवरात्र से पहले इस बार ये खास दिन
पं. मिश्र बताते है कि 11 अक्टूबर को रविपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा। इसके अगले दिन 13 तारीख को कुमार योग बनेगा जो दोपहर करीब 2.40 तक रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में होने के साथ ही अगले दिन 14 अक्टूबर को राज योग बनाएगा। सिंह राशि में चंद्रमा के होने से वाहन आदि खरीदने से लाभ मिलेगा। इन दिनों में अधिकमास की पुरुषोत्तमी एकादशी और त्रयोदशी का संयोग बनेगा। वहीं शुक्रवार को अमावस्या के संयोग में फर्नीचर, कपड़े और अन्य सुख-सुविधाओं के सामानों की खरीदारी करना शुभ रहेगी।

दशहरे तक शुभ मुहूर्त
पं. मिश्र का कहना है कि नवरात्र में तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से लगभग हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इन दिनों में 4 सर्वार्थसिद्धि, 1 त्रिपुष्कर और 4 रवियोग बनेंगे। इनके साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 22 अक्टूबर को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, 19, 25 और 26 अक्टूबर को वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त है। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

रविपुष्य: प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदारी के लिए शुभ दिन
पं. मिश्रा के मुताबिक इस योग में खरीदारी बहुत शुभ फलदायी होती है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रविपुष्य योग बन रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र सुबह 6:20 से शुरू होगा और रात को 1.20 तक रहेगा। इस दिन हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े और अन्य खरीददारी करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा जमीन, मकान में निवेश करना चाहते हैं तो यह दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी भी शुभ रहेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dussehra 2020; Shopping Shubh Muhurat Dates Update | Auspicious Days For Purchase New Car, House Property, Gold And More

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2GKHHhM

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...