शनिवार, 5 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। कुछ लोगों को अपनी कोशिशों का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुराना अटका हुआ पैसा भी मिलने के संकेत हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत हैं। मेष राशि वालों के लिए जीवन को आध्यात्मिक नजरिए से समझने का दिन, वृष राशि वालों के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत, मिथुन राशि वालों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधा मिलने के योग। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।
- मेष – Judgement
जीवन की बातों को आज आध्यात्मिक रूप से देखा जाएगा। आप या आप से जुड़ा कोई व्यक्ति आध्यात्मिक प्रगति के लिए परिवार को उत्साहित करने की कोशिश करेगा। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से परिवार स्वास्थ्य और खुशहाल रहेगा। मृत व्यक्ति की चीजें दान करें। घर की काफी परेशानियां दूर होने में शुरुआत हो जाएगी।
करियर – काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
लव – मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है।
हेल्थ – दवाइयां वक्त पर लें।
- वृषभ – Page of swords
विदेश में रहने वाले छात्रों को पैसों से संबंधित समस्या आ सकती है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। नए विचार फायदेमंद महसूस होंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका कोई विचार आपके साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भावनात्मक ठेस पहुंचा सकता है। भावनाओं में बहकर कुछ ना करें। घर के किसी यंत्रणा में बिगड़ हो सकता है जो पैसों की हानि का कारण होगा। आपके काम में किसी की दखल अंदाजी आप को नाराज कर सकती है
करियर – क्रूड ऑयल से जुड़े व्यापार में फायदा होगा।
लव – पार्टनर की बात समझने की कोशिश करें
हेल्थ – गैस संबंधित बीमारी तकलीफ देखी
- मिथुन – The magician
आपके अंदर के मैजिशियन को आज नेतृत्व करने देंगे। आज आपको साधन और पर्याप्त अवसर का कैसे फायदा लेना है। यह अच्छे से पता होगा। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और भाषा से काफी मशहूर रहेंगे। आप की कला और क्रिएटिव ज्ञान से लोगों को मोहित कर सकते हैं। आज आप काम आत्म संतुष्टि पाने के लिए करेंगे। मित्र परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत होगा।
करियर – जो भी काम होगा, वह आप बखूबी से पूर्ण करेंगे।
लव – काफी लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा।
हेल्थ – आयरन की कमी थकान का कारण हो सकती है।
- कर्क – The tower
आपकी परेशानियों का हल मिलना शुरू हुआ है, लेकिन बदलाव आने में वक्त लगता है। आज कई परेशानियां सताएंगी। दिन के अंत तक उनका हल भी मिलेगा। आप कार्मिक बंधन से मुक्त हो रहे हैं। अध्यात्म के साथ-साथ सोच और जीवनशैली में बदलाव यह बदलते वक्त को और आसान कर देगा। महत्वपूर्ण कामों को ना टालें। भाई-बहन के साथ के विवाद को और ना खींचे। पिता का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
करियर – नए काम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
लव – प्रेम के प्रति मन में जो भय है उससे सामना करें।
हेल्थ – नींद पूरी लें, वरना एसिडिटी और उस से जुड़े के विकार शुरू हो सकते हैं।
- सिंह – The strength
अपने जबरदस्त व्यक्तित्व और इच्छाशक्ति के लिए आप जाने जाते हैं। आज आप कई ऐसे ना होने वाले काम या कठिन कार्य इच्छा शक्ति द्वारा सफल बना लेंगे भीड़ में जाना आप पसंद नहीं करेंगे। किसी परिचित व्यक्ति द्वारा मानसीक तकलीफ हो सकती है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आसपास खेल मेल का वातावरण होगा। जिस किसी विषय के बारे में आप गंभीरता से सोच रहे हैं, उसमें प्रगति नजर आएगी।
करियर – व्यवसाय से जुड़े लोग नए काम के बारे में अधिक जागरूक होंगे।
लव – पार्टनर को आपका पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा
हेल्थ – मसालेदार पदार्थों का सेवन न करें।
- कन्या – The Hierophant
परिवार में किसी के विवाह संबंधित प्रगति खुशियां लाएगी। मित्र परिवार से संबंध दृढ हो जाएंगे। उच्च शिक्षण की आशा करने वालों की इच्छा पूर्ण होगी। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। धर्म, पूजा-पाठ में आज विशेष रुचि होगी। घर में सत्संग की तैयारी भी हो सकती है। विवाह योग्य कन्याओं के लिए अनुकूल समय उच्च शिक्षित और प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी पूजा या धार्मिक विधि में सेवा का अवसर मिलेगा।
करियर – उच्च शिक्षण में सहायता मिलेगी।
लव – अरेंज मैरिज की संभावना है।
हेल्थ – पीठ और जोड़ों के दर्द से सतर्क रहें।
- तुला – The Hermit
अपने दायरे से बाहर निकलकर नये मित्र बनाने की कोशिश करें। किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग करना पड़ेगा। आत्म परीक्षण में बिताया समय आपको और चिंतित बना देगा। व्यक्तिगत काम अटक सकते हैं। कोर्ट से जुड़े दस्तावेज संभाल कर रखें। आपका कम बात करना या विचारों को ना बताना दूसरों के लिए तकलीफ पैदा कर सकता है। किसी प्राचीन विषय में या शास्त्र में आपको दिलचस्पी होगी और उससे जुड़ा ज्ञान प्राप्त करने की संधि भी मिलेगी।
करियर – होम्योपैथी, नेचुरोपैथी से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।
लव – पार्टनर से आज कुछ खास बातें आप शेयर करेंगे।
हेल्थ – गले की खराश से बेचैनी रहेगी।
- वृश्चिक – Queen of pentacles
माता और घर की औरतों से अच्छे संबंध रहेंगे। माता के प्रति शिकायतें कम होंगी। धन लाभ होगा। स्त्री वर्ग को पैसों की चिंता सता सकती है। मौज मस्ती के लिए अधिक पैसा खर्च ना करें। पछतावा होगा। बच्चों से जुड़ी चिंता मां को अधिक परेशान कर देगी। सरसों के तेल का दीया लगाएं, परिवार की चिंता दूर होने में मदद होगी। घर के बुजुर्ग की तरफ विशेष ध्यान दें। उनको अकेलापन महसूस हो सकता है।
करियर – बैंक और फाइनेंस से जुड़े व्यक्ति आज लाभ उठा सकते हैं।
लव – पार्टनर की बेचैनी आपको भी व्याकुल बना देगी।
हेल्थ – गले की प्रॉब्लम्स को अनदेखा न करें।
- धनु – 6 of wands
आपकी तरक्की में रुकावट डालने वाले लोग सफल नहीं होंगे। आज आपको लोगों की आप के प्रति सही भावना पता चलेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। खानपान में आपकी रुचि लेंगे। बदलते वक्त के साथ आप में भी बदलाव लाना जरूरी है। इस बात से आप वाकिफ होंगे। नौकर और कनिष्ठ व्यक्ति को व्यक्तिगत बातों का पता न चलने दें। नौकरी में तबादला मिलने में आप सफल रहेंगे या प्रोजेक्ट में बदलाव भी हो सकता है।
करियर – वरिष्ठ व्यक्ति आप को परख रहे हैं।
लव – लव रोमांस से आज आप दूर रहेंगे।
हेल्थ – मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
- मकर – 2 of wands
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका मन व्यापार की तरफ आकर्षित होगा। घर में शांति बनी रहेगी। परिवार का कोई सदस्य विदेश यात्रा कर सकता है । प्रॉपर्टी के बारे में विचार-विमर्श शुरू होगा। परिचित व्यक्ति से प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा सफल रहेगा । घर का पजेशन मिलने में देरी होगी। विदेश में रहने वाले सदस्य या मित्र की वार्ता मिलेगी। आज आप मिली हुई विरासत को और आगे बढ़ाने के विचार में मगन होंगे।
करियर – लकड़ी से जुड़े व्यवसाय, इंपोर्ट एक्सपोर्ट व्यवसाय में प्रगति होगी।
लव – योग्य साथी की राह होगी
हेल्थ – थकान, मानसिक तनाव रहेगा।
- कुंभ – King of pentacles
जीवन में आर्थिक स्थिरता, चिंता का कारण और उद्देश्य होगा। अपने से जुड़ी वस्तुओं से ज्यादा भावुक ना हों। आपकी प्रगति आप के विश्वास और धैर्य का सबूत होगी। परिवार के लोग आपके लिए गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक बिजनेस संभालने में आप सक्षम रहेंगे आपको पैसे कमाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। मित्रों को पैसे उधार न दें, लिया हुआ उधार जल्दी लौट आने की कोशिश करें। जमीन पर रहकर ऊंचाई को छूने का जज्बा कायम रहेगा।
करियर – व्यापार में सतर्क रहें।
लव – रोमांस को आप आज अलग अंदाज में पेश करेंगे।
हेल्थ – बढ़ता वजन चिंता का कारण हो सकता है।
- मीन – Page of wands
नए विषय में जिज्ञासा होगी। रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े व्यक्ति अपने काम में और दिलचस्पी लेंगे। परिवार की छोटे सदस्य पढ़ाई के अलावा और विषय में ज्यादा ध्यान देंगे। स्वयं प्रेरणा से नए काम को आगे बढ़ाया जाएगा। बच्चों के चंचलता और स्थिरता का मेल बनाना होगा। युवा अपने लक्ष्य के बारे में सोचना शुरु करेंगे। परिवार का कम उम्र का सदस्य आर्थिक तरक्की की ओर बढ़ेगा। भाइयों में संवाद बना रहेगा
करियर – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
लव – पुराने रिलेशनशिप से सीख मिलेगी।
हेल्थ – डस्ट एलर्जी से बचे रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/333JjKu
No comments:
Post a Comment